Dalljiet Kaur taking Divorce from second husband Nikhil Patel: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दलजीत कौर ने पिछले साल दूसरी शादी की थी। दोनों के रिश्ते में अनबन चल रही हैं। कपल ने अपने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे संग सभी फोटोज डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने नाम से पटेल सरनेम भी हटा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दलजीत अपने दूसरे पति से तलाक ले सकती हैं। तलाक की खबरें सामने आते ही एक्ट्रेस की तरफ से स्टेटमेंट सामने आया है। एक्ट्रेस के स्पोक्सपर्सन ने कहा, दलजीत मिड जनवरी में अपने बेटे के साथ भारत वापसी आई हैं। एक्ट्रेस अपने माता-पिता की सर्जरी के लिए इंडिया आई थीं।
एक्ट्रेस की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं क्योंकि इस किस्से में बच्चे भी हैं। बच्चों की प्राइवेसी मैटर करती हैं। दलजीत की तरफ से सिर्फ यही स्टेटमेंटट कंसीडर किया जाए। दलजीत ने पिछले साल 23 मार्च को निखिल पटेल से धूमधाम से शादी की थी। एक्ट्रेस की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। एक्ट्रेस शादी के बाद से पति संग केन्या में रह रही थीं।
खतरे में हैं दलजीत की दूसरी शादी
दलजीत और निखिल के बीच में पिछले साल नंवबर महीने तक सब सही थी। एक्ट्रेस ने धूमधाम से पति संग बर्थडे सेलिब्रेट किया था। निखिल की पहली शादी से दो बेटियां हैं। निखिल लंदन के रहने वाले हैं। एक्ट्रेस जल्द वेबसीरीज में काम शुरू करने वाली हैं। निखिल से पहले दलजीत ने शालीन भनोट से शादी की थी। दोनों की शादी कुछ समय बाद भी टूट गई थी।
