बॉलीवुड

The Great Indian Family Twitter Review: भजन कुमार बन विक्की कौशल नहीं जीत पाए दर्शकों का दिल, जानें कैसी है फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 22, 2023, 12:50 PM IST

The Great Indian Family Twitter Review: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और मानुषी छिल्लर (Manushi Chillar) की फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्की ने भजन कुमार की भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी।

Image

the great indian family (credit pic: instagram)

The Great Indian Family Twitter Review: करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) की सक्सेस के बाद से फैमिली ड्रामा का ट्रेंड ऑडियंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म मेकर विजय कृष्णा आचार्या की द ग्रेट इंडियन फैमिली (The Great Indian Family) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विक्की ने वेद व्यास त्रिपाठी का किरदार निभाया है। फिल्म में एक्टर भजन सम्राट की भूमिका में है।

फिल्म की कहानी वेद के साथ होती है जिसे स्कूल के समय से एक लड़की से प्यार होता है। वो लड़की उसके टैलेंट को पहचानती है और उसे फेमस भजन कुमार बनाती हैं। फिल्म में विक्की और मानुषी की केमिस्ट्री शानदार है। फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब वेद को पता चलता है कि वो मुस्लिम है। फिल्म में कई सारे उतार- चढ़ाव देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं दर्शकों को ये फिल्म कैसी लगी?

द ग्रेट इंडियन फैमिली ट्विटर रिव्यू

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फिल्म को लेकर लगातार रिव्यू लिख रहे हैं। ज्यादतर यूजर्स का कहना है कि फिल्मों को खींचा गया है। फिल्म में मानुषी छिल्लर की एक्टिंग कुछ खास नहीं है। फिल्म को बड़े बैनर के तले रिलीज किया गया है। लेकिन इस फिल्म को लेकर कुछ खास बज नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 2.5 करोड़ की कमाई कर सकती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article