बॉलीवुड

ठंडे बस्ते में गई Salman Khan की 'प्रेम की शादी', सूरज बड़जात्या से अनबन बनी वजह!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 10, 2024, 09:23 AM IST

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म प्रेम की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। फिल्म में एक्टर प्रेम का आइकोनिक रोल प्ले करने वाले थे। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही बंद हो गई। आइए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ?

Image

Salman Khan and Sooraj Barjatya (credit pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट प्रेम की शादी (Prem Ki Shaadi) की अनाउंसमेंट की थी। फिल्म का निर्देशन सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) करने वाले थे। प्रेम की शादी से पहले दोनों ने साथ में मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन-कौन और हम साथ-साथ हैं समेत कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है। फैंस एक बार फिर सलमान को प्रेम के कैरेक्टर में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। फिल्म इस साल फ्लोर पर आने वाली थी। लेकिन अब ये प्रोजेक्ट बंद हो गया है।

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सूरज और सलमान के बीच में कुछ बातों को लेकर सहमती नहीं बन रही थी जिस वजह से ये प्रोजेक्ट बंद हो गया। सलमान सूरज के इस प्रोजेक्ट को क्विट कर चुके हैं।

सलमान की जगह ये स्टार्स आएंगे नजर

सूरज फिल्म की स्क्रिप्ट पर दोबारा काम करेंगे और इसमें नए लोगों को कास्ट करेंगे। मेकर्स रणवीर सिंह और वरुण धवन को इस प्रोजेक्ट में साइन कर सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। सलमान और सूरज ने साल 2015 में प्रेम रत्न धन पायो में साथ काम किया था। फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर और स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में थे। एक्टर आखिरी बार कैटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 में नजर आए थे। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म द बुल को लेकर चर्चा में हैं। द बुल की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article