Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Crosses 300 Crore: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में 'अंगद के पांव' की तरह डटी हुई है। सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) और 'ओएमजी 2' के बीच भी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की ताबड़तोड़ कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। खास बात तो यह है कि फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा तक पार कर लिया है।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) की कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि लोगों के बीच अभी भी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट की मूवी का क्रेज बरकरार है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं भारत में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई की बात करें तो मूवी ने बीते दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल कमाई का आंकड़ा 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
बता दें कि पहले के मुकाबले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई में गिरावट जरूर आई है। लेकिन फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बखूबी डटी हुई है। फिल्म को लेकर यह भी अनुमान लग रहा है कि मूवी 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी जल्द ही पार कर लेगी।
दर्शकों को पसंद आई थी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'
बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लोगों को खूब पसंद आई थी। उनका कहना है कि सालों बाद उन्हें ऐसी बॉलीवुड मूवी देखने को मिल रही है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ ड्रामा और कॉमेडी का भी तड़का है।
