बॉलीवुड

'Don 3' की तैयारियां हुईं शुरू, इस महीने से Ranveer Singh शुरू करेंगे शूटिंग

Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' के लिए कमर कस ली है। मार्च के महीने में 'डॉन 3' का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू होने जा रहा है और इसी साल शूटिंग भी शुरू होगी।

Image

Ranveer Singh's Don 3

Ranveer Singh's Don 3: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। आज की तारीख में हरकोई रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहता है। बीते साल रणवीर सिंह को आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में देखा गया था। इस फिल्म की धांसू सफलता को देखते हुए इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर, सिंगर, राइटर और डायरेक्टर फरहान अख्तर ने घोषणा करते हुए बताया कि वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) बनाने जा रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स जो सामने आई हैं उनके अनुसार 'डॉन 3' के प्री-प्रोडक्शन का काम अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'डॉन 3' इस समय कास्टिंग स्टेज में है। 'डॉन 3' का प्री-प्रोडक्शन अगले महीने शुरू होगा। इसके बाद टीम इस साल अगस्त से फिल्म की शूटिंग शुरू करेगी। पिछली दोनों फिल्मों में फैन्स को बड़े सरप्राइज देखने को मिले थे। कहा जा रहा है कि 'डॉन 3' भी देखने के बाद दर्शक निराश नहीं होंगे।

बता दें फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' के लिए शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को चुना है। 'डॉन 3' में शाहरुख खान को रिप्लेस करने के लिए रणवीर सिंह को लोगों ने काफी ट्रोल किया था। हालांकि रणवीर सिंह ने उन लोगों से कहा कि वो खुद को साबित करने के लिए उन्हें एक मौका दें। कई फैन्स रणवीर सिंह को 'डॉन' के रूप में देखने के लिए बेताब हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article