बॉलीवुड

Rakul-Jackky Wedding; रकुल ने शहजादी की तरह मंडप में की एंट्री, बाराती बन इन सितारों ने जमकर दिये पोज

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding Inside Photos And Videos: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी भगनानी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की शादी की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। अपने एक वीडियो में रकुल शहजादी की तरह मंडप में एंट्री करती नजर आईं। वहीं बॉलीवुड सितारों ने भी रंग जमाया।

Image

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें वायरल

Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani Wedding Inside Photos And Videos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 21 फरवरी को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी को लेकर फैंस में भी काफी एक्साइटमेंट थी। खास बात तो यह है कि रकुल और जैकी की शादी की इनसाइट फोटोज और वीडियोज भी खूब वायरल हो रही हैं। अपने एक वीडियो में रकुल प्रीत सिंह बिल्कुल शहजादी की तरह एंट्री करती नजर आईं। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार्स ने भी बाराती बनकर शादी में खूब रंग जमाया।

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की शादी से जुड़ा ये वीडियो बॉलीवुड बबल ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में रकुल प्रीत सिंह जयमाला के लिए एंट्री करती दिखाई दीं। पेस्टल कलर के लहंगे में रकुल प्रीत सिंह का लुक भी बेहद कमाल का रहा। इसके अलावा एक वीडियो में जयमाला के लिए रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी साथ नजर आए। बता दें कि रकुल ने वरमाला से जुड़ी फोटो भी शेयर की थी, जिसमें दोनों की खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी।

बॉलीवुड सितारों ने जमाया रंग

रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) की शादी में शाहिद कपूर, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी नजर आए। खास बात तो यह है कि सितारों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ जमकर पोज दिये। बता दें कि दूल्हे राजा ही नहीं, बल्कि दुल्हन रकुल प्रीत सिंह की भी बॉलीवुड सितारों से अच्छी बॉन्डिंग है। जहां भूमि पेडनेकर ने दोनों का संगीत होस्ट किया था तो वहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने परफॉर्मेंस दी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article