Rakul Preet Singh And Jackky Bhagnani Wedding Photos: बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर व प्रोड्यूसर जैकी भगनानी आज शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने गोवा में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। खास बात तो यह है कि इन्हें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की हैं, जिन्हें देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। जहां रकुल प्रीत सिंह शादी के जोड़े में प्यारी लगीं तो वहीं जैकी का लुक भी शहजादे जैसा लगा। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी तस्वीरों पर-
रकुल प्रीत सिंह ने शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर कीं। उन्होंने फोटो को साझा करते हुए लिखा, "मेरा हुआ हमेशा के लिए। 21.2.2024।"
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की खुशी फेरों के दौरान देखने लायक रही। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।
जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह की मांग में सिंदूर भरकर उन्हें सात जन्मों के लिए अपना बना लिया। इस दौरान भी रकुल और जैकी एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक साथ काफी प्यारे लगे। उनकी शादी की तस्वीरें देख सामंथा रुथ प्रभू, जैकलीन फर्नांडीस और वरुण धवन जैसे सितारे भी ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की प्रेम कहानी लॉकडाउन में शुरू हुई थी। दोनों एक-दूजे के पड़ोसी थे। लेकिन पहले उनकी दोस्ती हुई जो आगे चलकर प्यार में बदल गई।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई। जहां पहले दोनों आनंद कारज सेरेमनी से शादी के बंधन में बंधे तो वहीं बाद में दोनों ने सिंधी रिवाजों से भी फेरे लिये।