Jawan Vs Pathaan Box Office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी जवान से ट्रेड एक्सपर्ट्स जैसी उम्मीदें लगाए बैठे थे, फिल्म ने एकदम वैसी ही शुरुआत की है। फिल्म जवान (Jawan) ने ओपनिंग-डे पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए अपने खाते में 80 करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े हैं, जिसके बाद यह सबसे बड़ी हिन्दी ओपनर बन गई है। जवान से पहले किसी भी फिल्म ने सिनेमाघरों में पहले दिन 80 करोड़ रुपये का कारोबार नहीं किया है। इसी के साथ जवान ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathaan) को पीछे छोड़ दिया है, जिसके नाम 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड है।
Jawan ने ओपनिंग-डे पर ही Pathaan को चटाई धूल
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान साल 2023 की शुरुआत में आई थी। इस फिल्म ने पहले दिन 56 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म पठान शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी हिट मूवी है, जिसने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। पठान के रिकॉर्ड इतने शानदार थे कि इन्हें तोड़ने का दम किसी दूसरे अभिनेता में न था, लेकिन शाहरुख खान खुद तो इसके रिकॉर्ड तोड़ ही सकते हैं। यही कारण है कि शाहरुख खान की जवान ने रिलीज होते ही उनकी सबसे बड़ी ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है।
Jawan आने वाले दिनों में भी तोड़ेगी कई सारे रिकॉर्ड
फिल्म जवान ने सिनेमाघरों में जैसी शुरुआत की है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि यह मूवी आने वाले दिनों में भी कई सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। फिल्म जवान का डंका बॉक्स ऑफिस पर बजने लगा है और आने वाले दिनों में ये मूवी कई बड़े कारनाम करती नजर आएगी।
