टीवी मसाला

Bigg Boss 18: रजत दलाल और कशिश कपूर की बैंड बजाकर सोशल मीडिया पर छाईं चाहत पांडे, लोग बोले- मजा आ गया

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Trend On Twitter After Fight With Rajat Dalal: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में बीते दिन चाहत पांडे और रजत दलाल की जमकर लड़ाइयां हुईं। वहीं अब इस लड़ाई के बाद चाहत पांडे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। लोगों को उनका अंदाज खूब पसंद आ रहा है।

Image

'बिग बॉस 18' की चाहत पांडे सोशल मीडिया पर छाईं

Bigg Boss 18 Chahat Pandey Trend On Twitter After Fight With Rajat Dalal: टीवी के सबसे चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच गेम को लेकर घमासान मचा हुआ है। जो शख्स पहले दोस्त होता है, गेम का रुख बदलते ही वो शख्स दुश्मन भी बन जाता है। इसका जीता-जागता उदाहरण रजत दलाल और चाहत पांडे के रूप में देखने को मिल रहा है। जो कुछ वक्त पहले एक-दूजे के दोस्त हुआ करते थे। लेकिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में अब वो एक-दूजे को देख नहीं सकते। यहां तक कि बीते दिन टाइम गॉड टास्क में चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने रजत दलाल का गेम बिगाड़ दिया। उन्होंने रजत दलाल के साथ-साथ कशिश कपूर को भी आड़े हाथों लिया। अपनी लड़ाई के बाद अब चाहत पांडे सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड टास्क के दौरान चाहत पांडे (Chahat Pandey), रजत दलाल को धक्का मार देती हैं और उनका कटोरा हाथ से गिर जाता है। श्रुतिका अर्जुन भी बदला लेने के लिए रजत दलाल को टास्क से बाहर कर देती हैं। इसके बाद दोनों की जमकर लड़ाइयां होती हैं। चाहत पांडे का ये अंदाज देख लोग उनके मुरीद हो गए। एक यूजर ने लिखा, "चाहत यार, उसका बाउल ही गिरा दिया। कुछ भी कहो, मजा तो आ गया। लेकिन सच कहूं तो ये उन चीजों का रिएक्शन है, जो इसे लगातार निशाना बनाया जा रहा था। जो वो अकेले घर में झेल रही थी।" बता दें कि टास्क में रजत दलाल ने चाहत पांडे को चुनाव में मिले वोट पर भी ताना मारा, जिसपर चाहत पांडे ने करारा जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। चाहत पांडे ने बदले में कहा, "तुम्हारे केस गिना दूं?"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चाहत पांडे (Chahat Pandey) की तारीफें यहीं नहीं रुकीं। एक यूजर ने लिखा, "आज चाहत पांडे का शो था। और कुछ 'बेगारी' कंटेस्टेंट्स को लगता है कि वो चाहत पांडे को फुटेज देते हैं। यहां तक कि चाहत पांडे के लंबे बालों का भी कुछ कैरेक्टर है, इन थकेले कंटेस्टेंट्स से तो ज्यादा ही है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article