Jawan Fans Reaction: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) आज 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा भी महत्वपूर्ण रोल में नजर आ रहे हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान को देख सोशल मीडिया पर फैंस का बेहतरीन रिेक्शन सामने आ रहा है। फिल्म को अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। जवान की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में जश्न का माहौल है। शाहरुख खान फैंस थिएटर्स में नाचने-कूदने लगे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी एक सरप्राइज पैकेज की तरह है। जवान देखकर लौट रहे दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी राय रख रहे हैं। उनका मानना है कि जवान एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है। आइए इस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं।
बता दें कि पहले दिन जवान का घरेलू बॉक्स ऑफिस 84 करोड़ रुपये तक रह सकता है। इन आंकड़ों को देखकर साफ होता है कि जवान का क्रेज अलग ही लेवल पर है। शाहरुख खान की जवान में कई कहानियों को एक साथ दिखाया जा रहा है। फिल्म सोशल मैसेज के साथ ही कॉमेडी और रोमांस और एक्शन का भी बेहतरीन मिक्स है। सोशल मीडिया पर जवान को लेकर ज्यादा रिव्यू अच्छे ही रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान की एक्टिंग के अलावा एटली कुमार के निर्देशन और एक्शन सीन की भी जमकर तारीफ हो रही है।
