बॉलीवुड

वैलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर मिलिए 'गीत' से, वापिस आ रही है सबकी फेवरेट "जब वी मेट "

Jab We Met Re Release : गीत के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है, उनकी फिल्म जब वी मेट वैलेंटाइन के मौके पर एक बार फिर रिलीज हो रही है। फैंस को खुशखबरी देते हुए करीना ने खुद फिल्म की एक क्लिप पोस्ट की है।

Image

Jab We Met Re Release

Jab We Met Re Release : बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस करीना कपूर खान( Kareena Kapoor Khan) अपनी अदाकारी से सभी के दिल पर राज करती है। अपनी एक्टिंग से लेकर चुलबुले स्वभाव तक उनकी अलग पहचान है। वैसे ही उनकी फिल्म "जब वी मेट" की अपनी अलग फैन फालोइंग हैं। करीना को चाहने वाले उनके किरदार 'गीत' को बहुत पसंद करते हैं। गीत के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है, उनकी फिल्म जब वी मेट वैलेंटाइन के मौके पर एक बार फिर रिलीज हो रही है। फैंस को खुशखबरी देते हुए करीना ने खुद फिल्म की एक क्लिप पोस्ट की है।

करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan) के करियर की सबसे प्रतिष्ठित फिल्मों में से एक इम्तियाज अली( Imtiaz Ali) की रोमांटिक कॉमेडी 'जब वी मेट' है जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) के साथ अभिनय किया था। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर घोषणा की कि पसंदीदा फिल्म वेलेंटाइन डे के आसपास सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। अपने इंस्टाग्राम पर प्रतिष्ठित फिल्म जब वी मेट का एक एडिटेड वीडियो डाला। वीडियो में फिल्म में उनके किरदार गीत द्वारा कहे गए कुछ सबसे मजेदार और सबसे यादगार डायलॉग शामिल हैं। वीडियो इस उल्लेख के साथ समाप्त होता है कि फिल्म सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। बेबो ने गीत स्टाइल में वीडियो को कैप्शन दिया और लिखा: “कभी पुराना नहीं हुआ … बाय गॉड

बताते चले कि वैलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा और जब वी मेट समेत दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे, वीर जारा कई रोमांटिक फिल्में देशभर के सिनेमाघरों में दिखाई जाएंगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article