बॉलीवुड

Drishyam 2 Box office Day 7: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुईं अजय देवगन की फिल्म, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले

Drishyam 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Image

Drishyam 2

Drishyam 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। 18 नवंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'दृश्यम 2' अपने पहले दिन से ही धांसू कमाई कर रही है। ताजा ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने महज 7 दिनों के अंदर 100 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। आइये देखें 'दृश्यम 2' ने 7वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' ने पहले हफ्ते पर सेंचुरी लगा दी है। 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) अजय देवगन के अब तक के करियर की 13वीं 100 करोड़ी मूवी बन गई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15.38 करोड़, दूसर दिन 21.59 करोड़, तीसरे दिन 27.17 करोड़, चौथे दिन 11.87 करोड़, पांचवे दिन 10.48 करोड़, छठे दिन 9.55 करोड़ कमाए थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार फिल्म ने 7वें दिन यानी गुरुवार को 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ में शामिल हो गई है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हुए कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' को मात दे दी है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते ने लगभग 92 करोड़ रुपये कमाए थे। 'दृश्यम 2' की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, निशिकांत कामत और श्रिया सरन अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

आने वाले दिनों में 'दृश्यम 2' की कमाई में गिरावट देखने को मिल सकती है। 25 नवंबर के दिन वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' रिलीज हो गई है। इस वीकेंड पर 'दृश्यम 2' और 'भेड़िया' में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article