हरियाणवी

Sapna Choudhary New Reel: सपना चौधरी ने पति के लिए रखी ऐसी डिमांड, जोरदार ठुमके लगाते हुए बताया दिल का हाल

Sapna Choudhary New Reel: लेटेस्ट रील में सपना चौधरी 'बटेउ' गाने पर डांस कर रही है। यह हरियाणवी गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जो फैंस के बीच वायरल भी हो रहा है। इस जोरदार डांस पर लोग सीटी बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। यहां देखिए सपना का डांस विडियो

Image

Sapna Choudhary New Reel

Sapna Choudhary New Reel: हरियाणवी डान्सर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) के गाने धूम मचा देते हैं। जब भी डान्सर का कोई नया गाना रिलीज होता है वह आते ही छा जाता है। सपना चौधरी अपने गानों पर जब जोरदार ठुमके लगाती है, तब सारा स्टेज हिल जाता है। हाल ही में डान्सर ने सोशल मीडिया पर नई रील शेयर की है। अपने गाने 'मेरा बटेउ' पर सपना ठुमके लगा रही है। यह डांस वीडियो उनके फैंस के लिए किसी धमाके से कम नहीं है।

सपना चौधरी( Sapna Choudhary) ने फैंस के लिए नई रील का तोहफा दिया है । यह डांस वीडियो किसी इवेंट की नजर आ रही है, जिसमें सपना जोरदार ठुमके लगा रही है। लेटेस्ट रील में सपना चौधरी 'बटेउ' गाने पर डांस कर रही है। यह हरियाणवी गाना हाल ही में रिलीज हुआ है जो फैंस के बीच वायरल भी हो रहा है। डांस वीडियो में सपना चौधरी ने पैरट ग्रीन रंग का सूट पहना, जिसमें वह बला सी खूबसूरत लग रही है। अपने देसी अंदाज में स्टेप करते हुए सपना ने स्टेज पर आग लगा दी है। हजारों फैंस की भीड़ की आगे जब सपना डांस करती है तो लोग उन्हें खड़े के खड़े देखते रह जाते हैं। यहां देखिए सपना का डांस विडियो

डान्सर जिस गाने पर डांस कर रही है उसका नाम मेरा बटेउ है जिसका हिन्दी अर्थ है मेरा पति। गाने के जरिए सपना चौधरी कह रही है कि मुझे ऐसा पति चाहिए जो मेरी फोटो को अपनी जेब में रखे। इस जोरदार डांस पर लोग सीटी बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। डान्सर के कमेन्ट सेक्शन में भी उनके डांस की तारीफ़ों की लाइन लग गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article