बॉलीवुड

Chandermukhi 2 Postponed: क्या Jawan की वजह से कंगना की चंद्रमुखी 2 हुई पोस्टपोन! जानें कब रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 8, 2023, 06:29 PM IST

Chandermukhi 2 Postponed: कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने ऐसा जवान को मिल रहे स्ट्रांग रिस्पॉन्स को देखते हुए लिया है। फिल्म इस महीने 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के पोस्टपोन होने की खबर पर चुप्पी साध रखी है।

Image

chandramukhi 2 (credit pic: instagram)

Chandermukhi 2 Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी डेब्यू तमिल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था। फिल्म में कंगना के साथ राघव लॉरेंस मुख्य भूमिका में हैं। राघव फिल्म में डबल रोल में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया। चंद्रमुखी 2 एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट हुआ था।

फिल्म के पहले पार्ट में रजनीकांत और ज्योतिका ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म इस महीने 19 सितंबर को रिलीज होने वाली थी। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इस बज को क्लियर नहीं किया है। फिल्म इस महीने की 28 सितंबर को रिलीज हो सकती है।

चंद्रमुखी 2 की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म जवान के बज को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। फिल्म में कंगना डांसर की भूमिका निभा रही हैं। एक्ट्रेस साउथ में अपनी फिल्म को जोर-शोर से प्रमोट कर रही हैं। दर्शक फिल्म में कंगना को चंद्रमुखी के अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। फिल्म का निर्देशन पी वासु ने किया है। चंद्रमुखी 2 के ट्रेलर में कंगना को ज्यादा ही नहीं दिखाया गया था। इस बात से एक्ट्रेस के फैंस नाराज थे। एक्ट्रेस की इमरजेंसी और तेजसी जैसी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article