Laapataa Ladies Teaser Out: किरण राव की डेब्यू फिल्म धोबी घाट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। करीब 10 साल बाद किरण एक बार फिर निर्देशक की भूमिका में नजर आएंगी। आमिर खान एक्स वाइफ किरण के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। आमिर इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर। किरण की फिल्म लापता लेडीज अगले साल रिलीज 5 जनवरी को रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है।
मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में दो युवकों को दिखाया जाता है जिनकी नई नवेली दुल्हन ट्रेन से गायब हो जाती है। दोनों अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में लिखवाते हैं। इसके बाद पुलिस दोनों नई नवेली दुल्हनों को ढूंढना का काम शुरू करती है। फिल्म का टीजर काफी दिलचस्प लग रहा है। फिल्म में रवि किशन, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिका निभाई है।
देखें लापता लेडीज का टीजर
मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा है, तारीक पता चली है उनका पता भी जल्द चल जाएगा। लापता लेडीज 5 जनवरी 2024 से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। लापता लेडीज आमिर खान के प्रोडक्शन बैनर तले प्रोड्यूस हो रही है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। एक्टर की अगली फिल्म साल 2024 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है।
