बॉलीवुड

करीना कपूर को लेकर अमीषा पटेल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कहो ना प्यार है खुद नहीं छोड़ी थी...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 3, 2023, 01:38 PM IST

अमीषा पटेल ने अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि करीना कपूर ने अपनी मर्जी से फिल्म को नहीं छोड़ा था। उन्हें उस फिल्म से बाहर जाने के लिए कहा गया था क्योंकि राकेश रोशन के साथ क्रिएटिव डिफरेंस था।

Image

Ameesha Patel and Kareena Kapoor Khan (credit Pic: Instagram)

सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 ने तहलका मचा दिया है। फिल्म में अमीषा ने सकीना का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्म की सक्सेस और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है को लेकर चौंकाने वाले खुलासा किया। इस फिल्म में अमीषा के साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने दोनों को रातोंरात स्टार बना दिया।

सभी जानते हैं कि कहो ना प्यार है के लिए पहले करीना कपूर को साइन किया गया था। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को बाद में छोड़ दिया था। अब इस पर अमीषा ने चौंकाने वाले बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, करीना ने खुद कहो ना प्यार नहीं छोड़ा था। उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए कहा गया था क्योंकि करीना और राकेश रोशन के बीच क्रिएटिव डिफरेंस था। एक्ट्रेस ने कहा कि राकेश रोशन ने तो करीना को लेकर यही बताया था।

करीना को लेकर अमीषा ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने आगे कहा कि कहो ना प्यार है के सेट पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए थे। तीन के अंदर करीना का रिप्लेसमेंट ढूंढना था। ऋतिक की मां और राकेशन रोशन की पत्नी पिंकी आंटी इस बात से परेशान थी। पिंकी आंटी ने मुझे बताया था कि राकेश सर ने मुझे शादी में देखा था। उन्होंने कहा था कि मुझे मेरी सोनिया मिल गई है। वो उस रात सो नहीं पाए थे। वहीं, करीना ने कहा था कि वो खुश है कि उन्होंने राकेश रोशन की कहो ना प्यार है नहीं की थी। उस फिल्म में सिर्फ सबकुछ ऋतिक के लिए हो रहा था क्योंकि वो ऋतिक की डेब्यू फिल्म थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article