Dream Girl 2 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आयुष्मान ने पूजा के किरदार में फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। एक्टर ने अपनी वर्सटाइल एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया है। आयुमान के साथ फिल्म में विजय राज, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, सीमा पहवा, राजपाल यादव जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।
ड्रीम गर्ल 2 कमाए इतने करोड़
फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है। राज की फिल्म ने अब तक 77 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। फिल्म ने शनिवार को 6 करोड़ का बिजनेस किया है। आयुष्मान की फिल्म गदर 2 कड़ी टक्कर दे रही है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जवान के रिलीज से पहले 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या की जोड़ी फैंस को पसंद आई। ड्रीम गर्ल 2 की कहानी पहले पार्ट से अलग है। दोनों फिल्मों में आयुष्मान ने पूजा का रोल प्ले किया है। फिल्म में आयुष्मान अपने प्यार को पाने के लिए लड़की बनते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान और अनन्या अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी है।
