बॉलीवुड

Hera Pheri 3 के सेट से सामने आई Akshay-Suniel-Paresh की FIRST PIC, फैंस बोले 'ओल्ड इज गोल्ड...'

Akshay-Suniel-Paresh from Hera Pheri 3 Set: अभिनेता अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ मिलकर फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए कमर कस ली है। फिल्म के सेट से इन तीनों की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें ये तीनों अपने-अपने किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

Image

Hera Pheri 3 के सेट से सामने आई Akshay-Suniel-Paresh की FIRST PIC, फैंस बोले 'ओल्ड इज गोल्ड...'

Akshay-Suniel-Paresh from Hera Pheri 3 Set: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की सबसे सफल फिल्म सीरीज हेरा फेरी की तीसरी कड़ी का इंतजार दर्शक कई सालों से कर रहे थे। फिल्म हेरा फेरी 3 लम्बे वक्त से अटकी पड़ी थी, जिसकी एक वजह अक्षय कुमार और निर्माता साजिद नाडियाडवाला के बीच हुई अनबन भी थी। अगर लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार ने फिल्म हेरा फेरी 3 के लिए कमर कस ली और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। फिल्म हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी और परेश रावल भी दिखाई देंगे। इन तीनों स्टार्स ने बीते दिन फिल्म के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया है। सेट से अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

इंटरनेट पर वायरल हुई हेरा फेरी 3 के सेट से सामने आई तस्वीर

हेरा फेरी 3 के सेट से सामने आई तस्वीर में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अपने-अपने किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। दर्शक इन तीनों कलाकारों को आइकॉनिक रोल्स में देखकर काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि वो सालों से इस पल का इंतजार कर रहे थे। वायरल हो रही तस्वीर पर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'क्या बात है... इन तीनों को यूं देखने का इंतजार हम काफी लम्बे समय से कर रहे थे।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'मैं हेरा फेरी 3 पहले दिन देखने जाऊंगा। ये कमाल की मूवी होगी।'

Hera Pheri 3 के सेट से सामने आई Akshay-Suniel-Paresh की FIRST PIC, फैंस बोले 'ओल्ड इज गोल्ड...'

Hera Pheri 3 के सेट से सामने आई Akshay-Suniel-Paresh की FIRST PIC, फैंस बोले 'ओल्ड इज गोल्ड...'

अक्षय कुमार के फैंस दिख रहे हैं काफी एक्साइटेड

अक्षय कुमार के फैंस फिल्म हेरा फेरी 3 देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्में सिनेमाघरों में काफी लम्बे समय से पिट रही हैं। ऐसे में उनकी ये मूवी काफी समय से अटकी पड़ी थी। जब से अक्की के फैंस को यह पता चला है कि हेरा फेरी 3 रिवाइव हो गई है, तब से ही वो इसे देखने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article