बॉलीवुड

'Laal Singh Chaddha' के फ्लॉप होने पर Aamir Khan ने एक्टिंग से लिए ब्रेक, 'Champions' के रीमेक से भी पीछे खींचे हाथ

Aamir Khan Take Break From Acting: 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर खान ने लगभग 35 सालो के बाद एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। सिर्फ यही नहीं आमिर खान अब अपकमिंग फिल्म 'चैंपियंस' में भी नजर नहीं आएंगे। इस फिल्म से उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

Image

Aamir Khan

Aamir Khan Take Break From Acting: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर खान और मोना सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। आमिर खान ने दर्शकों से फिल्म को देखने की खूब रिक्वेस्ट की थी लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे बायकॉट ही किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान ने अब एक बड़ा फैसला लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार आमिर खान लगभग 35 सालों के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं।

सोमवार को दिल्ली में हुए एक इवेंट के दौरान आमिर खान ने अपकमिंग प्रोडक्शन के बारे में बात की और उन्होंने यह भी बताया कि वो एक्टिंग से ब्रेक क्यों ले रहे हैं। अभिनेता ने कहा, 'एक एक्टर होने के नाते जब भी मैं कोई फिल्म करता हूं, तो भूल जाता हूं कि मेरी लाइफ में क्या हो रहा है। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद भी मैं एक फिल्म करने की सोचा रहा था, जिसका नाम चैंपियंस है। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी शानदार है, अच्छी स्टोरी स्टोरी और एक प्यारी फिल्म है। लेकिन मुझे लगता है कि अब ब्रेक ले लेना चाहिए। मैं अपनी फैमिली, बच्चों और मां के साथ समय बिताना चाहता हूं।'

आमिर खान ने आगे कहा, 'मैं लगभग 35 सालों से कम कर रहा हूं और मेरा फोकस हमेशा मेरे काम पर ही रहा है। मुझे लगता है कि जो लोग मेरे करीब हैं यह उनके लिए फेयर नहीं है। मुझे लगता है कि उनसे कुछ समय के लिए दूर जाने का यही सही समय है। मैं अलग तरीके से लाइफ का एक्सपीरियंस लेना चाहता हूं। मैं अगले ढेढ़ साल तक एक अभिनेता के रूप में काम नहीं करूंगा।'

आमिर खान ने यह भी साफ कर दिया है कि वो 'चैंपियंस' पर काम नहीं करेंगे। वो इस फिल्म पर केवल एक प्रोड्यूसर के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने बतौर एक्टर इस फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। वो खुद ही इस फिल्म के लिए किसी ओर एक्टर को अप्रोच करेंगे। उन्हें लगता है कि शायद ये फिल्म अच्छा कर पाए। आमिर खान ने बताया कि वो लाइफ की उस स्टेज पर खड़े हैं, जहां वो अपने रिलेशनशिप्स को एन्जॉय करना चाहते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article