Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर अपनी जीवन में पहले से काफी सीरियस हो गए हैं। एक्टर ने कहा कि वो अपने बर्थडे के लिए एक्साइटेड बिल्कुल भी नहीं रहते हैं। उनकी बेटी अराध्या ही सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं। एक्टर ने कहा कि मुझे अपने बर्थडे वर्किंग डे पर पसंद है। मैं अपना बर्थडे परिवार के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करता हूं। अगर मेरे बर्थडे पर काम नहीं है तो मेरे लिए वो हैप्पी बर्थडे नहीं हैं। एक्टर ने कहा कि मेरे लिए बर्थडे वाले दिन काम करना रूटीन बन गया है।
1998 में मैंने अपने करियर की शुरुआत की थी। मुझे याद है कि मैं अपने 23वें बर्थडे पर जेपी दत्ता साहब के साथ शूटिंग कर रहा था। एक बार ऐसा था कि जब मैं दिल्ली 6 की प्रमोशन कर रहा था तब काम नहीं कर रहा था। मैं उम्मीद करता हूं कि अपने हर बर्थडे पर काम करूं।
अपने बर्थडे पर काम करना पसंद करते हैं अभिषेक बच्चन
अराध्या के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने कहा, अराध्या हमारी लाइफ का केंद्र हैं। वो बहुत ही अच्छी बच्ची हैं और इसका सारा क्रेडिट ऐश्वर्या राय को जाता हैं। वो बहुत ही अच्छी मां हैं। फादरहुड ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया। एक बच्चे के आने के बाद आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। मेरी इस बात को सभी पेरेंट्स मानेंगे। 24 साल हो गए हैं मेरे डेब्यू को लेकिन मैं कुछ भी नहीं भूला हूं।
एक्टर ने कहा कि मेरे लिए मेरा कोई भी बर्थडे यादगार नहीं था। लेकिन मेरे पिता का 60वां जन्मदिन बहुत खास था। मेरी मां ने मेरे पिता पर किताब लिखी थी ये सभी चीजें मेरे लिए खास थी। मैं उनका बेटा होने के साथ-साथ बहुत बड़ा फैन भी हूं। मुझे नहीं लगता है कि उनसे बेहतर कोई एक्टिंग कर सकता हैं। मेरी लिए वो इस पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन इंसान हैं। उनको देखते हुए मैंने एक्टिंग सीखी है।
