इलेक्शन

'शाम तक सबकुछ तय हो जाएगा...'महाराष्ट्र में MVA की सीट शेयरिंग पर बोले संजय राउत

Maharashtra Assembly Election: संजय राउत ने कहा, सीटों के बंटवारे में पार्टी के कुर्बानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बात कुर्बानी की नहीं, बल्कि देशहित और महाराष्ट्र हित की है। कुछ सीटों के लिए हमने बड़ा दिल दिखाया था, क्योंकि हमे संविधान के दुश्मनों को हराना था।

Image

संजय राउत।

Photo : ANI

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफ 99 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हालांकि, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी वाले महाविकास अघाड़ी के बीच सीट शेयरिंग फार्मूला तक नहीं तया हुआ है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से लेटलतीफी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इसे खारिज किया है।

संजय राउत ने सोमवार को दावा किया कि महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर कोई मतभेद नहीं है। सीट बंटवारे में हो रही लेट-लतीफी को लेकर उन्होंने कहा कि शाम तक टिकटों के बंटवारे को लेकर बात बन जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाईकमान दिल्ली में बैठा है, उनके निर्णय दिल्ली में होते हैं। सीटों को लेकर ज्यादा मतभेद नहीं होगा और हम लोग एक साथ बैठकर इसको सुलझा देंगे।

कुछ सीटों पर हमने बड़ा दिल दिखाया

संजय राउत ने कहा, सीटों के बंटवारे में पार्टी के कुर्बानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि बात कुर्बानी की नहीं, बल्कि देशहित और महाराष्ट्र हित की है। कुछ सीटों के लिए हमने बड़ा दिल दिखाया था, क्योंकि हमे संविधान के दुश्मनों को हराना था। अब महाराष्ट्र की भ्रष्ट सरकार को, जो संविधान के खिलाफ काम करती है, उसको नीचे उतारना है। उन्होंने कहा कि हम सभी राजनीति में सालों साल से काम कर रहे हैं। सभी पार्टी को लगता है कि उनके कार्यकर्ता को उम्मीदवारी मिलनी चाहिए। जैसे शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद पवार) को लगता है, वैसे ही कांग्रेस को भी लगता होगा। महाविकास अघाड़ी अलायंस में सबको अपनी-अपनी भूमिका रखने का अधिकार है। लेकिन जब सीट शेयरिंग की बात आती है तो थोड़ा बहुत त्याग करके एक कदम पीछे लेना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से बड़ी पार्टी है। हम जमीन पर महाराष्ट्र के हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ता हैं और हम देशहित को सबसे ऊपर मानते हैं। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में कुल 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होने हैं। वहीं चुनावी नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article