इलेक्शन

SP Candidate List: समाजवादी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 07:41 PM IST

SP Candidate List: समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के छह उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उसने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Image

समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की

Photo : Twitter

SP Candidate List: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के साथ ही यह भी साफ हो गया कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़ेंगे। सपा ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।

सपा की पांचवीं लिस्ट में 6 उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के छह उम्मीदवारों की सूची जारी की जिसमें उसने धर्मेंद्र यादव को आजमगढ़ लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं नोएडा से डॉक्टर महेंद्र नागर को टिकट दिया गया है।

उपचुनाव में मिली थी हार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 2022 के विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने पर सांसद पद से इस्तीफे के बाद आजमगढ़ में हुए उपचुनाव में उनके चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार थे जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिनेश लाल यादव निरहुआ ने पराजित कर दिया था।

sp candidate list.

सपा कैंडिडेट लिस्ट

लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सपा ने धर्मेंद्र यादव (आजमगढ़) के अलावा ने पांच अन्य संसदीय क्षेत्रों से भी उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी की ओर से आज की सूची में डॉक्टर महेंद्र नागर (गौतमबुद्ध नगर), मनोज कुमार राजवंशी(मिश्रिख) भीम निषाद (सुल्तानपुर), जितेंद्र दोहरे (इटावा) और नारायण दास अहिरवार (जालौन) संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किये गये हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article