Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को नया रुख दिया है। 'बिग बॉस 20' में इस सप्ताह कई कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे, जिसमें कनिका मान, गुल्लू, अरिश्फा खान, आम्रपाली दुबे, मनीष गोयल, काजी तौकीर, माही विज, यंग डीएसए, लव गिल और स्काउट ओपी का नाम शामिल है। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 20' को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, बताया जा रहा है कि शो से मनीष गोयल का एविक्शन हो गया है। हालांकि उन्हें सबसे कम वोट नहीं मिले थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज का शो से कटा पत्ता? मनु पंजाबी के वीडियो ने मचाई हलचल

Bigg Boss 20: मनीष गोयल हुए घर से बेघर
बता दें कि बीते दिन भी माही विज के एविक्शन की खबरें आई थीं। 'बिग बॉस 20' में इससे पहले भी माही विज को सबसे कम वोट मिल चुके हैं। इसी कारण उनकी एक लाइफलाइन भी खत्म हो गई थी। वहीं दूसरी ओर दर्शकों का कहना है कि मेकर्स माही विज को जानबूझकर बचाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' का ये गेम क्या नया रुख लेगा।
