इलेक्शन

MP Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: मध्य प्रदेश में 4 चरणों में पड़ेंगे वोट, जानें आपके यहां कब होगी वोटिंग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2024, 07:38 PM IST

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि 28 मार्च है। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल, नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल तक होगी।

Image

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं।

Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए चार चरणों में मतदान होगा। मध्य प्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 16 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई और चौथे चरण का मतदान 13 मई को होगा। पहले चरण में लोकसभा की छह सीटों, दूसरे चरण में सात सीटों, तीसरे और चौथे चरण में आठ-आठ सीटों पर मतदान होगा। इन सभी सीटों के चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे। राज्य में मुख्य चुनाव मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है।

मध्य प्रदेश में पहले चरण का चुनाव , 19 अप्रैल

मध्य प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि 20 मार्च है। नामांकन 27 मार्च 2024 तक दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच- 28 मार्च को होगी और नाम वापसी की अंतिम तिथि- 30 मार्च 2024 है। मतदान की तारीख- 19 अप्रैल और मतगणना 4 जून को है।

एमपी में दूसरे चरण का चुनाव, 26 अप्रैल

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 7 सीटों पर मतदान होगा। नोटिफिकेशन की तारीख- 28 मार्च 2024। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 4 अप्रैल 2024। नामांकन पत्रों की जांच- 5 अप्रैल 2024। नाम वापसी की अंतिम तिथि- 8 अप्रैल 2024। मतदान की तारीख- 26 अप्रैल 2024 और मतों की गिनती 4 जून को होगी।

मध्य प्रदेश में तीसरे चरण का चुनाव, 7 मई

तीसरे चरण में एमपी में 7 मई को 8 सीटों पर मतदान होगा। नोटिफिकेशन की तारीख- 12 अप्रैल 2024। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 19 अप्रैल 2024। नामांकन पत्रों की जांच- 20 अप्रैल 2024 नाम वापसी की अंतिम तिथि- 22 अप्रैल 2024। मतदान की तारीख- 7 मई 2024। मतों की गिनती- 4 जून 2024

मध्य प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव, 13 मई

मध्य प्रदेश में 13 मई को 8 सीटों पर मतदान होगा। नोटिफिकेशन की तारीख- 18 अप्रैल और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 25 अप्रैल 2024 है। नामांकन पत्रों की जांच- 26 अप्रैल 2024 को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि- 29 अप्रैल 2024 है। मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी।

पहला चरण: 19 अप्रैल, 6 सीटों पर मतदान

सीधी
शहडोल
जबलपुर
मंडला
बालाघाट
छिंदवाड़ा

दूसरा चरण: 26 अप्रैल

टीकमगढ़
दमोह
खजुराहो
सतना
रीवा
होशंगाबाद
बैतूल

तीसरा चरण: 7 मई

मुरैना
भिंड
ग्वालियर
गुना
सागर
विदिशा
भोपाल
राजगढ़

चौथा चरण: 13 मई

देवास
उज्जैन
इंदौर
मंदसौर
रतलाम
धार
खरगोन
खंडवा

आचार संहिता लागू

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article