वायरल न्यूज़

मौत को छूकर निकली कार! महिला और बच्चे के पास से गुजर गई बेकाबू गाड़ी, Video देख कांप उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेकाबू कार दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त पास में गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला समेत चार लोग बाल-बाल बच गए।

Image

दुकान में घुसी बेकाबू कार (X/@PTI)

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर सड़क हादसों के वीडियो सामने आते रहते हैं। जिन्हें देख लोगों की रूह तक कांप जाती है। ऐसा ही एक और वीडियो इस वक्त सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बेकाबू कार सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। हादसे के इस वीडियो (Video) को न्यूज एजेंसी PTI ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।

केरल का बताया जा रहा है यह Video

PTI के मुताबिक, यह वायरल वीडियो केरल के तिरुवनंतपुरम जिले का है। जहां एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। हादसे के वक्त दुकान के पास कुछ लोग खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। जिनमें एक महिला भी शामिल थी, वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला की गोद में एक छोटा बच्चा था। इधर, कार इतनी तेजी से उनकी तरफ आई कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और सभी लोग बाल-बाल बच गए।

चंद सेकंड में बदल गया पूरा मंजर

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तिरुवनंतपुरम जिले में नेदुमंगड-विथुरा रोड पर मन्नारकोणम के पास हुई। दोपहर करीब 2 बजे पीपुल्स लाइब्रेरी के सामने एक परिवार कार से कहीं जा रहा था। इसी दौरान चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान के पास एक महिला गोद में बच्चे को लेकर खड़ी थी। उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी अचानक बेकाबू कार उनकी ओर बढ़ी और दुकान से टकरा गई। कार लोगों के बेहद करीब से गुजरी। जरा सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कार सवार परिवार भी सुरक्षित बचा

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर अचानक दुकान में टकरा जाती है। दुकान में यह टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शटर टूट जाता है और कार दुकान के अंदर घुस जाती है। घटनास्थल पर खड़े लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है। हालांकि, सभी लोग समय रहते सुरक्षित बच गए। कार में सवार परिवार के सदस्यों को भी कोई चोट नहीं आई और दुकान के पास खड़े लोगों में भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हादसे का वीडियो

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं कि इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद किसी को चोट नहीं आई। खासतौर पर गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला का सुरक्षित बचना लोगों को नियति के लिए शुक्रगुजार होने को मजबूर कर रहा है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article