Ramayana Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की "रामायण' का डंका दुनियाभर में गूंज रहा है। रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई जारी रखी है। वहीं रणबीर कपूर, सई पल्लवी और यश की ये फिल्म दर्शकों को खूब मोहित कर रही है। आए दिन 'रामायण' ताबड़तोड़ कलेक्शन करती नजर आती है। खास बात तो यह है कि मूवी ने अपनी शानदार कमाई से एक बार फिर से कई दूसरी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को मिट्टी में मिला दिया है। 'रामायण' ने 17वें दिन धाकड़ कलेक्शन करते हुए 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे देख कहा जा सकता है कि शनिवार को रणबीर कपूर की 'रामायण' पर लक्ष्मी की कृपा बनी रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की Ramayana देखने के लिए बेताब हैं 'हनुमान अंश' डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, बजट पर दिया रिएक्शन
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'रामायण' ने बीते शनिवार को धमाकेदार कलेक्शन किया। फिल्म को भारत में 15,851 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। ऐसे में मूवी ने 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसमें जहां हिंदी भाषा में मूवी ने 20.25 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं मलयालम भाषा में 2.75 करोड़, तमिल में 2 करोड़, कन्नड़ में 1.65 करोड़ और तेलुगू में 75 लाख रुपये की जबरदस्त कमाई की। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1083.70 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक फिल्म, दो सीक्वल और दो हीरो! ऋषभ शेट्टी की 'जय हनुमान' के बीच HanuMan 2 का ऐलान
'रामायण' ने फिर तोड़ा इस मूवी का रिकॉर्ड
रणबीर कपूर की 'रामायण' का जलवा विदेशों में भी देखने को मिला। फिल्म ने विदेशों में 10 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की। जिससे वैश्विक स्तर पर फिल्म की कमाई का कुल आंकड़ा 1616.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। बता दें कि इस जबरदस्त कलेक्शन के साथ ही रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 'धुरंधर 2' के एक और रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। क्योंकि रणवीर सिंह की ये फिल्म 17वें दिन वैश्विक स्तर पर 1569.30 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी। इसके अलावा रणबीर कपूर की फिल्म तेजी से 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने का भी रिकॉर्ड बनाया है।
