LIVE

Lok Sabha Election 2024 Schedule Date: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से वोटिंग, 4 जून को मतगणना

आयुष सिन्हाUpdated Mar 16, 2024, 17:25 IST
Follow on Google News
Lok Sabha Election 2024 Schedule Date: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से वोटिंग, 4 जून को मतगणना

Lok Sabha Election 2024 Schedule Date: सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 19 अप्रैल से वोटिंग, 4 जून को मतगणना

Lok Sabha Election 2024 Schedule Date, News Updates (लोकसभा इलेक्शन 2024 शेड्यूल लाइव): देश में लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान कर दिया गया है। देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण के मतदान 19 अप्रैल से शुरू होंगे। 4 जून को मतगणना होगी। इस बार होने वाली आम चुनाव में 96. 88 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 49.72 करोड़ पुरुष वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। महिला वोटर 47.15 करोड़ हैं। देश में फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 1.84 करोड़ हैं, जिनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। वहीं 20 से 29 साल के वोटरों की संख्या 19.74 करोड़ है।

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 543 सीटों पर वोटिंग होगी। हालांकि भारत के संविधान के अनुसार सदन की अधिकतम सदस्यता 552 है।
प्रारंभ में, 1950 में, यह 500 थी। वर्तमान में, सदन में 543 सीटें हैं। जिसपर चुनाव होता है। 1952 और 2020 के बीच, एंग्लो-इंडियन समुदाय के दो अतिरिक्त सदस्यों को भी भारत सरकार की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित किया गया था

लोकसभा इलेक्शन 2024 शेड्यूल लाइव: जानें हर ताजा अपडेट

Check Here - Lok Sabha Seat Full List State wise

MAR 16, 2024 17:01 IST

महाराष्ट्र की 48 सीटों पर पांच चरणों में वोटिंग

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में मतदान कराया जाएगा। यहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई को मतदान कराया जाएगा।
MAR 16, 2024 16:59 IST

बीजेपी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर कहा, भाजपा-एनडी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हम सभी क्षेत्रों में सुशासन और काम के ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ के आधार पर लोगों के पास जा रहे हैं।
MAR 16, 2024 16:51 IST

Lok Sabha Election 2024 Date: दिल्ली में एक ही चरण में होगा मतदान

राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर पिछली बार की तरह एकसाथ चुनाव कराया जाएगा। यहां छठे चरण में यानी 25 मई को वोटिंग होगी।
MAR 16, 2024 16:00 IST

Lok sabha Election 2024 Schedule Live: किस चरण में कितनी सीटों पर होगा ऐलान

पहला चरण - 102 सीटें दूसरा चरण - 89 सीटें तीसरा चरण - 94 सीटें चौथा चरण - 96 सीटें पांचवा चरण- 49 सीटें छठा चरण- 57 सीटें सातवां चरण- 57 सीटें
MAR 16, 2024 15:57 IST

Lok Sabha Election 2024 Date: किस फेज में कब होंगे चुनाव

पहला चरण - 19 अप्रैल दूसरा चरण - 26 अप्रैल तीसरा चरण - 7 मई चौथा चरण - 13 मई पांचवां चरण - 20 मई छठा चरण - 25 मई सातवां चरण - 1 जून
MAR 16, 2024 15:53 IST

Lok Sabha Election 2024 Date: 4 जून को आएंगे चुनावी नतीजे

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।
MAR 16, 2024 15:52 IST

Lok sabha Election 2024 Schedule Live: सात चरणों में होंगे लोसकभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे।
MAR 16, 2024 15:45 IST

Lok Sabha Election 2024 Date: 2100 पर्यवेक्षक किए गए तैनात

चुनाव आयुक्त ने कहा, देश में लोकसभा चुनाव कराने के लिए 2100 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।
MAR 16, 2024 15:43 IST

Lok sabha Election 2024 Schedule Live: चुनाव प्रचार में नहीं होगा बच्चों का इस्तेमाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और राजनीतिक दल नफरती भाषणों का प्रयोग नहीं करेंगे।
MAR 16, 2024 15:40 IST

Lok sabha Election 2024 Schedule Live: चुनाव में रोका जाएगा धनबल का प्रयोग

चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार चुनाव में धनबल के प्रयोग को रोकने के खास इंतजाम किए गए हैं। 3400 करोड़ का कैश मूवमेंट को रेस्ट्रिक्ट किया गय। लगातार हम अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा, धनबल का उपयोग कुछ राज्यों में ज़्यादा है, हम इस बात से वाक़िफ़ हैं की अलग राज्य में अलग अलग इशू है।
MAR 16, 2024 15:38 IST

फेक न्यूज पर होगी त्वरित कार्रवाई

चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश में चुनाव के दौरान फेक न्यूज फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने फर्जी खबरों से बचने की अपील की।
MAR 16, 2024 15:24 IST

क्रिमिनल बैकग्राउंड के प्रत्याशी की पार्टियों को देनी होगी जानकारी

चुनाव आयोग ने बताया कि क्रिमिनल बैकग्राउंड के प्रत्याशी की पार्टियों को देनी होगी जानकारी। वहीं, प्रत्याशी को भी तीन बार पेपर में इसे प्रकाशित करना होगा।
MAR 16, 2024 15:20 IST

चुनाव आयुक्त ने क्या-क्या बताया

MAR 16, 2024 15:20 IST

Lok sabha Election 2024 Schedule Live: 12 राज्यों में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 12 राज्यों में महिला मतदाताओं का अनुपात पुरुष मतदाताओं से अधिक है।
MAR 16, 2024 15:17 IST

Lok Sabha Election 2024 Date: 55 लाख EVM का होगा इस्तेमाल

चुनाव आयुक्त ने बताया इस बार लोकसभा चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1.5 करोड़ सुरक्षाकर्मी व अधिकारी तैनात किए गए हैं।
MAR 16, 2024 15:16 IST

16 जून, 2024 को खत्म होगा 17वीं लोकसभा का कार्यकाल

मुख्य चुनाव आयोग ने कहा, 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून 2024 में समाप्त होने वाला है, जम्मू और कश्मीर में चुनाव होने हैं।
MAR 16, 2024 15:08 IST

Lok Sabha Election 2024 Date: हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
MAR 16, 2024 15:07 IST

Lok sabha Election 2024 Schedule Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी

MAR 16, 2024 15:03 IST

Lok sabha Election 2024 Schedule Live: चुनाव आयोग की पीसी शुरू

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयुक्त लोकसभा चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर रहे हैं।
MAR 16, 2024 14:51 IST

पिछली बार 7 चरणों में हुए थे मतदान

2019 में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्न हुआ था। इस बार भी 6 से 7 चरणों में मतदान कराए जा सकते हैं।