इलेक्शन

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: राजस्थान में दो चरणों में होगा मतदान, यहां देखें आपकी सीट पर किस दिन होगी वोटिंग

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 19, 2024, 08:43 PM IST

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को 12 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे पूरे देश में एकसाथ यानी 4 जून को जारी होंगे।

Image

राजस्थान लोकसभा चुनाव

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Phase Wise Voting Date: लोकसभा चुनाव का बिगुल बच चुका है। आज चुनाव आयोग ने 2024 में होने वाले आम चुनावों का पूरा कार्यक्रम साझा कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 1 जून तक वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे।

राजस्थान की बात करें तो यहां की 25 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को 12 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

राजस्थान में लोकसभा की कितनी सीटें (Rajasthan Lok Sabha Seat)

गंगानगर (एससी) ( Ganganagar (SC) Loksabha Chunav Date)

बीकानेर (एससी) ( Bikaner (SC) Loksabha Chunav Date)

चुरू ( Churu Loksabha Chunav Date)

झुंझुनूं ( Jhunjhunu Loksabha Chunav Date)

सीकर (Sikar Loksabha Chunav Date)

जयपुर ग्रामीण (Jaipur Rural Loksabha Chunav Date)

जयपुर (Jaipur Loksabha Chunav Date)

अलवर (Alwar Loksabha Chunav Date)

भरतपुर (एससी) (Bharatpur (SC) Loksabha Chunav Date)

करौली-धौलपुर (एससी) (Karauli-Dholpur (SC) Loksabha Chunav Date)

दौसा (एसटी) (Dausa (ST) Loksabha Chunav Date)

टोंक-सवाई माधोपुर (Tonk-Sawai Madhopur Loksabha Chunav Date)

अजमेर (Ajmer Loksabha Chunav Date)

नागौर (Nagaur Loksabha Chunav Date)

पाली (Pali Loksabha Chunav Date)

जोधपुर (Jodhpur Loksabha Chunav Date)

बाड़मेर (Barmer Loksabha Chunav Date)

जालौर (Jalore Loksabha Chunav Date)

उदयपुर (एसटी) (Udaipur (ST) Loksabha Chunav Date)

बांसवाड़ा (एसटी) (Banswara (ST) Loksabha Chunav Date)

चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh Loksabha Chunav Date)

राजसमंद (Rajsamand Loksabha Chunav Date)

भीलवाड़ा (Bhilwara Loksabha Chunav Date)

कोटा (Kota Loksabha Chunav Date)

झालावाड़-बारां (Jhalawar-Baran Loksabha Chunav Date)

पहले चरण (19 अप्रैल) में इन सीटों पर मतदान

  1. गंगानगर (एससी) ( Ganganagar (SC) Loksabha Chunav Date)
  2. बीकानेर (एससी) ( Bikaner (SC) Loksabha Chunav Date)
  3. चुरू ( Churu Loksabha Chunav Date)
  4. झुंझुनूं ( Jhunjhunu Loksabha Chunav Date)
  5. सीकर (Sikar Loksabha Chunav Date)
  6. जयपुर ग्रामीण (Jaipur Rural Loksabha Chunav Date)
  7. जयपुर (Jaipur Loksabha Chunav Date)
  8. अलवर (Alwar Loksabha Chunav Date)
  9. भरतपुर (एससी) (Bharatpur (SC) Loksabha Chunav Date)
  10. करौली-धौलपुर (एससी) (Karauli-Dholpur (SC) Loksabha Chunav Date)
  11. दौसा (एसटी) (Dausa (ST) Loksabha Chunav Date)
  12. नागौर (Nagaur Loksabha Chunav Date)

दूसरे चरण (26 अप्रैल ) में इन सीटों पर होगा मतदान

  1. टोंक-सवाई माधोपुर (Tonk-Sawai Madhopur Loksabha Chunav Date)
  2. अजमेर (Ajmer Loksabha Chunav Date)
  3. पाली (Pali Loksabha Chunav Date)
  4. जोधपुर (Jodhpur Loksabha Chunav Date)
  5. बाड़मेर (Barmer Loksabha Chunav Date)
  6. जालौर (Jalore Loksabha Chunav Date)
  7. उदयपुर (एसटी) (Udaipur (ST) Loksabha Chunav Date)
  8. बांसवाड़ा (एसटी) (Banswara (ST) Loksabha Chunav Date)
  9. चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh Loksabha Chunav Date)
  10. राजसमंद (Rajsamand Loksabha Chunav Date)
  11. भीलवाड़ा (Bhilwara Loksabha Chunav Date)
  12. कोटा (Kota Loksabha Chunav Date)
  13. झालावाड़-बारां (Jhalawar-Baran Loksabha Chunav Date)

राजस्थान लोकसभा उम्मीदवारों की सूची (Rajasthan Lok Sabha Candidate List)

लोकसभा सीटबीजेपीकांग्रेस
अजमेर
अलवरभूपेंद्र यादवललित यादव
बांसवाड़ामहेंद्र मालवीय
बाड़मेरकैलाश चौधरी
भरतपुररामस्वरूप कोलीसंजना जाटव
भीलवाड़ा
बीकानेरअर्जुन राम मेघवालगोविंद राम मेघवाल
चित्तौड़गढ़सीपी जोशीउदय लाल आंजना
चूरूदेवेंद्र झाझरियाराहुल कस्वां
दौसा
जयपुर
जयपुर ग्रामीण
जालोर-सिरोहीलुम्बाराम चौधरीवैभव गहलोत
झालावाड़-बाड़मेरदुष्यंंत सिंह
झुंझुनूंबृजेंद्र ओला
करौली - धौलपुर
कोटाओम बिड़ला
नागौरज्योति मिर्धा
पालीपीपी चौधरी
राजसमंद
सीकरस्वामी सुमेधानंद सरस्वती
टोंक - सवाई माधोपुरहरिशचंद्र मीणा
उदयपुरमन्नालाल यादवताराचंद मीणा
गंगानगर
जोधपुरगजेंद्र सिंह शेखावतकरण सिंह उचियारड़ा

2019 के लोकसभा परिणाम

पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने मोदी लहर पर सवार होकर राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया था। यहां एनडीए गठबंधन ने 25 की 25 लोसकभा सीटें अपने नाम की थीं। इसमें 24 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं, तो एक सीट एनडीए के घटक दल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLTP) ने जीती थी। सभी 25 सीटों पर औसत 3.40 लाख वोटों के अंतर से बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article