इलेक्शन

Punjab Lok Sabha Election 2024 Schedule: पंजाब में कब होंगे लोकसभा चुनाव, जानिए तारीख

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 16, 2024, 07:32 PM IST

Punjab Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Candidates List in Hindi: पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 एक चरण में होंगे। पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं।

Image

पंजाब में कब होंगे लोकसभा चुनाव

Punjab Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें चरण में वोटिंग होगी। पंजाब में 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पंजाब में एक ही चरण में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा आज कर दी है। पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं।

कितने उम्मीदवार घोषित

पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 8 लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम नहीं घोषित किए हैं।

punjab lok sabha election date

पंजाब लोकसभा चुनाव 2024

पंजाब लोकसभा चुनाव कैंडिडेट लिस्ट

लोकसभा सीट आप कांग्रेस बीजेपी
गुरदासपुर
अमृतसरकुलदीप सिंह धालीवाल
खडूर साहिबलालजीत सिंह भुल्लर
जालंधर (एससी) सुशील कुमार रिंकू
होशियारपुर (एससी)
आनंदपुर साहिब
लुधियाना
फतेहगढ़ साहिब (एससी)गुरप्रीत सिंह एसपी
फरीदकोट (एससी)करमजीत अनमोल
फिरोजपुर
बठिंडागुरमीत सिंह खुदियां
संगरूरगुरमीत सिंह मीत हेयर
पटियालाडॉ बलबीर सिंह

आप ने झोंकी ताकत

दिल्ली और गुजरात में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाली आप, पंजाब में अकेले लड़ रही है। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अकेले-अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को पंजाब में अपने आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पांच कैबिनेट मंत्रियों को मैदान में उतारा गया है। घोषित प्रमुख नामों में, पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को संगरूर सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है, जिसका प्रतिनिधित्व पहले वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान करते थे।

पंजाब लोकसभा चुनाव 2029 परिणाम

पंजाब में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 19 मई 2019 को मतदान हुआ था। पंजाब में सातवें चरण में मतदान हुआ था। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 8 सीटों पर जीत हासिल की थी। अकाली दल को 2 और बीजेपी को भी 2 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में एक सीट आई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article