देश

नहीं रहे महाराष्ट्र के बीजेपी सांसद रामराव वडकुटे, 8 महीने पहले बने थे राज्यसभा सदस्य

बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। बीजेपी ने मार्च 2026 में उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था और 6 अप्रैल को उन्होंने सांसद के रूप में शपथ ली थी।

Image

राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, हार्ट अटैक से गई जान। Ramrao Wadkute Facebook Handle

बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

आठ महीने पहले बीजेपी ने भेजा था राज्यसभा

रामराव वडकुटे को बीजेपी ने मार्च 2026 में महाराष्ट्र से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। इसके बाद 6 अप्रैल 2026 को उन्होंने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। वडकुटे महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र से आते थे। उनका परभणी और हिंगोली इलाके में राजनीतिक आधार रहा है। वह पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े थे। बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे। वह धनगर समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे।

बेदाग छवि वाले नेता के रूप में पहचान

रामराव वडकुटे को उनके समर्थक एक ईमानदार और बेदाग छवि वाले राजनेता के रूप में याद करते हैं। उनके राजनीतिक सफर में संगठनात्मक काम और क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने की अहम भूमिका रही।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article