इलेक्शन

सत्ता में आए तो हर परिवार को कराएंगे 30 हजार रु. का फायदा, गुजरात चुनाव में BJP पर हमलावर हुए राघव चड्ढा

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Nov 23, 2022, 11:27 AM IST

Gujarat Elections 2022: AAP के गुजरात प्रभारी ने कहा कि इस महंगाई एवं भष्टाचार को खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने बीड़ा उठाया है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इस महंगाई को दूर करेंगे। चड्ढा ने आगे कहा कि 'हमारी पार्टी यदि सत्ता में आई तो वह लोगों को हर महीने करीब 30 हजार रुपए का फायद कराएगी।

Image

गुजरात में चुनावी सभा को संबोधित करते आप नेता राघव चड्ढा।

Photo : Twitter

Gujarat Elections 2022: गुजरात में प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरी आम आदमी पार्टी (AAP) मंहगाई और भ्रष्टाचार को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर है। केजरीवाल की पार्टी अपनी जन सभाओं में भगवा पार्टी पर तीखा हमला कर रही है। गुजरात के प्रभारी राघव चड्ढा इन दिनों गुजरात में चुनाव रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। मंगलवार को एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी महंगाई एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगी। चड्ढा ने महंगाई के लिए 'डबल इंजन' की सरकार भाजपा को सवालों के कठघरे में खड़ा किया।

महंगाई को लेकर भाजपा पर किया हमला

चड्ढा ने कहा, 'आज भाजपा वाले डबल इंजन की सरकार लाने की बात कहते हैं। मैं बता दूं कि साल 2014 से गी गुजरात में डबल इंजन की सरकार है। 2014 से जो चीजें महंगी हुई है उसके बारे में मैं बताता हूं। 2014 में पेट्रोल 60 रुपए प्रति लीटर था जो आज 100 रुपए लीटर है। इसी तरह डीजल की कीमत 50 रुपए प्रति लीटर थी। आज यह कीमत 90 रुपए लीटर प्रति लीटर है। रसोई गैस 500 रुपए मिला करता था जो आज 1060 रुपए में मिल रहा है।'

हर परिवार को 30 हजार रुपए का फायदा कराने का वादा

AAP के गुजरात प्रभारी ने कहा कि इस महंगाई एवं भष्टाचार को खत्म करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने बीड़ा उठाया है। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी इस महंगाई को दूर करेंगे। चड्ढा ने आगे कहा कि 'हमारी पार्टी यदि सत्ता में आई तो वह लोगों को हर महीने करीब 30 हजार रुपए का फायद कराएगी। गुजरात में हर परिवार को जब शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा मुफ्त मिलेगी। बेरोजगार युवकों को हर महीने तीन हजार रुपए का भत्ता मिलेगा। लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी और पेंशन मिलेगा तो प्रत्येक परिवार हर महीने 30 हजार रुपए का बचत कर पाएगा।'

गुजरात में दो चरणों में चुनाव

राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुजरात एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आकर खड़ा है। यहां के लोगों के पास भाजपा और कांग्रेस दोनों से छुटकारा पाने का मौका है। वे आम आदमी पार्टी की एक साफ-सुथरी एवं ईमानदार सरकार बना सकते हैं। चड्ढा ने मंगलवार को बनासकांठा के कांकरेज और पाटण में जनसभाओं को संबोधित किया। गुजरात में विस चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और पांच दिसंबर को होंगे जबकि चुनाव नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article