इलेक्शन

Bihar Lok Sabha Election 2024 Schedule: बिहार में कब होगा लोकसभा चुनाव, जानिए तारीख

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 16, 2024, 07:35 PM IST

Bihar Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Candidates List in Hindi: बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए होने वाले चुनावों के तारीखों की घोषणा हो गई है।

Image

बिहार में कब होगी वोटिंग

Bihar Lok Sabha Election 2024 Schedule, Voting Phase, Results: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को बिहार में पहले फेज की वोटिंग होगी।

बिहार में 4 जून को मतगणना

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

bihar election shedule

बिहार लोकसभा चुनाव 2024 तारीख

बिहार में अभी किसी भी प्रमुख राजनीतिक ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

वाल्मिकीनगर एनडीए इंडिया गठबंधन
पश्चिम चंपारण
पूर्वी चंपारण
शिवहर
सीतामढ़ी
मधुबनी
झंझारपुर
सुपौल
अररिया
किशनगंज
कटिहार
पूर्णिया
मधेपुरा
दरभंगा
मुजफ्फरपुर
वैशाली
गोपालगंज (एससी)
सिवान
महाराजगंज
सारण
हाजीपुर (एससी)
उजियारपुर
समस्तीपुर (एससी)
बेगूसराय
खगड़िया
भागलपुर
बांका
मुंगेर
नालन्दा
पटना साहिब
पाटलिपुत्र
आरा
बक्सर
सासाराम (एससी)
काराकाट
जहानाबाद
औरंगाबाद
गया (एससी)
नवादा
जमुई (एससी)

बिहार में कुल कितने मतदाता

बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली है। आयोग इस चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है। बिहार में राजनीतिक दलों की नजर भले ही युवा मतदाताओं पर है, लेकिन यहां 100 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या भी 21 हजार से ज्यादा है। निर्वाचन आयोग ने इस लोकसभा चुनाव में 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर जाकर वोट लेने की योजना बनाई है। बिहार निर्वाचन विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7.64 करोड़ है। इनमें 4 करोड़ पुरुष, 3.64 करोड़ महिलाएं और 2,290 थर्ड जेंडर हैं। 6 लाख 30 हजार मतदाता दिव्यांग हैं। 14 लाख 50 हजार सीनियर सिटीजन हैं, जिसमें से 21,680 मतदाता सौ या उससे अधिक आयु के हैं। 1 लाख 68 हजार सर्विस वोटर हैं।

बिहार लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

बिहार में लोकसभा चुनाव 2029 के लिए सात चरणों में वोट डाला गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 39 सीटों पर जीतने में सफल हुई थी। जिसमें से बीजेपी 17 सीटों पर, जदयू 16 सीटों पर और लोजपा 6 सीटों पर जीती थी। एक सीट कांग्रेस के हिस्से आई थी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article