एजुकेशन

UP TGT 2026 Last Date Extended: यूपी टीजीटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, आवेदन के लिए मिला 6 दिन का समय

UP TGT 2026 Last Date Extended: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके आधार पर उम्मीदवारों को 6 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।

Image

UP TGT 2026 Last Date Extended (Photo - AI/Newsroom Verified)

UP TGT 2026 Last Date Extended: उत्तर प्रदेश में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (TGT) शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने द्वारा निकाली गई टीजीटी के कुल 17,735 पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें कि अब तिथि को आगे बढ़ाते हुए यूपीईएसएससी द्वारा आवेदकों को 6 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।

आवेदन की तिथि में बदलाव के लिए जारी नए नोटिस के अनुसार, पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2026 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 28 नवंबर 2026 कर दिया गया है। बता दें कि आयोग द्वारा यह फैसला, इलाहाबाद हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद लिया गया है, जिसके तहत अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इन 4 सरकारी नौकरियों के आवेदन की आज अंतिम तिथि

UP TGT 2026 की नई महत्वपूर्ण तिथियां

आयोग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, आवेदन और परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं -

आवेदन शुरू होने की तिथि24 अक्टूबर 2026
नई अंतिम आवेदन व शुल्क जमा करने की तिथि28 नवंबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026
परीक्षा की निर्धारित तिथियां23 और 24 दिसंबर 2026

कैसे करें यूपी टीजीटी के लिए आवेदन

स्टेप 1 - टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - मोबाइल नंबर, ईमेल और आवश्यक बुनियादी जानकारी के साथ ओटीआर भरें।

स्टेप 3 - ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यूपी टीजीटी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - आवेदन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 5 - आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

स्टेप 7 - अब आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।

भर्ती और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य बातें

इस भर्ती के तहत बालक विद्यालयों में 16,193 और बालिका विद्यालयों में 1,542 रिक्तियों सहित कुल 17,735 ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों पर चयन किया जाना है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in जरूर चेक करें। इसके साथ ही बता दें कि आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 62 वर्ष निर्धारित है। श्रेणी के आधार पर आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article