एजुकेशन

SSC JE Final Result 2025: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 1731 उम्मीदवार सफल; ऐसे देखें मेरिट लिस्ट

SSC JE Final Result 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आज जेई भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

SSC JE Final Result 2025 (Photo - AI)

SSC JE Final Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा यह परिणाम मेरिट सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने इस भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में भाग लिया था, वह अब बिना किसी देरी के एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1,731 उम्मीदवारों का हुआ अंतिम चयन

एसएससी द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़े और मेरिट सूची के अनुसार, कुल 1,731 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफलता प्राप्त हुई है। श्रेणीवार (Category-wise) चयन का विवरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (UR)780 उम्मीदवार
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)432 उम्मीदवार
अनुसूचित जाति (SC)270 उम्मीदवार
ईडब्ल्यूएस (EWS)127 उम्मीदवार
अनुसूचित जनजाति (ST)122 उम्मीदवार
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - रेलवे में DRM या GM कौन सा पद बड़ा होता है, आईएएस के बराबर मिलती हैं सुविधाएं

मेरिट लिस्ट PDF में दी गई जानकारी

डाउनलोड की गई मेरिट लिस्ट PDF में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, माता-पिता का नाम, श्रेणी (Category) और उनकी ऑल इंडिया रैंक (Rank) जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज हैं।

रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप

स्टेप 1 - एसएससी के नए आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर Notice Board सेक्शन में "Junior Engineer 2025 - Declaration of Final Result" के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - आपके स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की Merit List PDF खुल जाएगी।

स्टेप 4 - Ctrl + F का उपयोग करके अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।

सफल और असफल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को अब संबंधित आवंटित विभागों से आधिकारिक नियुक्ति पत्र और दस्तावेज सत्यापन का मेल प्राप्त होगा। अपने सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और फोटोग्राफ तैयार रखें। जो सफल नहीं हो सके, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। इस परीक्षा के अनुभव का विश्लेषण करें, अपनी कमजोरियों पर काम करें और आगामी SSC JE या राज्य स्तरीय AE/JE परीक्षाओं की तैयारी में अभी से जुट जाएं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article