एजुकेशन

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार शिक्षक के 32388 पदों पर आज से आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 21 सितंबर 2026 से स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए रजिस्ट्रेश शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

BPSC TRE 4 Recruitment 2026: बिहार शिक्षक भर्ती 4.0 के लिए आज से करें आवेदन

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार सरकार में शिक्षक की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज यानी 21 सितंबर 2026 से स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए रजिस्ट्रेश शुरू कर दिया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए अलग-अलग स्कूल स्तरों पर 32,388 शिक्षक के पदों को भरा जाएगा।

Bihar TRE 4.0 Recruitment 2026

बता दें पहले बिहार स्कूल शिक्षक भर्ती 4.0 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 1 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाला था। लेकिन इसे टाल दिया गया था। वहीं यहां रजिस्ट्रेशन के लिए आज से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्लास वाइज किस पद पर कितनी वैकेंसी है? यहां कौन आवेदन कर सकता है।

Bihar Teacher Recruitment 2026: क्लासवाइज किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • 1 से 5वीं कक्षा तक के लिए - 3,847
  • 6 से 8वीं कक्षा तक के लिए - 8,563
  • 9वीं से 10वीं कक्षा तक के लिए - 3,877
  • 11वीं से 12वीं तक के लिए - 16,101
  • कुल - 32,388

BPSC TRE 4.0 Eligibility: बीपीएससी टीआरई 4.0 के लिए कौन कर सकता है अप्लाई

बता दें टीआरई 4.0 में शिक्षक पद के लिए कक्षानुसार अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए संबंधित शैक्षणिक योग्यता के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास करना जरूरी है। वहीं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में निर्धारित ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण और जरूरी पात्रता परीक्षा की शर्तें भी पूरी करना अनिवार्य है।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बीपीएससी टीआरई 4.0 स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article