UPESSC Principal Admit Card 2026 Released: यूपी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्राचार्य भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 111 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप 14 सितंबर को जारी की गई थी।
UPESSC Principal Exam Date 2026: कब होगी यूपीईएसएससी प्रिंसिपल की परीक्षा
यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 24 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 11:30 मिनट तक होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।
UPESSC Principal Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPESSC
UP Principal Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPESSC Principal Admit Card 2026: Download Here
UPESSC Principal Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- मात पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट
UPESSC Principal Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
यूपीईएसएससी प्रिंसिपल की भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। यहां एग्जाम सेंटर के बाहर पहले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड चेक किया जाएगा। इसके बाद ही एग्जाम हॉल में एंट्री दी जाएगी। यदि आपके प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल मेल आईडी पर इसकी सूचना दें। इसमें करेक्शन कर आपको मेल कर दिया जाएगा।
