ICSI CSEET Admit Card 2026 Released: आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्टूबर 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
ICSI CSEET Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा
बता दें CSEET अक्टूबर 2026 परीक्षा 1, 3, 5 और 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा। ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ICSI CSEET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICSI
CSEET Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना Registration Number व DOB दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ICSI CSEET Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
ICSI CSEET Exam Date 2026: यहां कब कौन सी परीक्षा
- बिजनेस कम्युनिकेशन (Business Communication) - October 1, 2026
- फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग (Fundamentals Of Accounting) - October 3, 2026
- इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस एनवायरमेंट (Economic and Business Environment) - October 5, 2026
- बिजनेस लॉ एंड मैनेजमेंट (Business Law and Management) - October 7, 2026
ICSI CSEET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे सीएसईईटी परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
