एजुकेशन

UP NEET UG 2nd Round Counselling 2026: जारी हुई यूपी नीट यूजी काउंसलिंग सेकेंड राउंड मेरिट लिस्ट, इस डेट तक लें एडमिशन

UP NEET UG Counselling 2nd Round Merit List 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग सेकेंड राउंड मेरिट लिस्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

यहां देखें यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 की स्टेट मेरिट लिस्ट

UP NEET UG Counselling 2nd Round Merit List 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP NEET UG Counselling 2nd Round Merit List) खबर है। उत्तर प्रदेश नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (UP NEET UG 2026) काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वो आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। राज्य सरकार ने दूसरे राउंड के काउंसलिंग का शेड्यूल भी बदल दिया है। मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार अब बदली हुई तारीखों के अनुसार चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

आज से शुरू हुआ च्वाइस फिलिंग

संशोधित शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग आज, 21 सितंबर को दोपहर 2 बजे शुरू होगी। उम्मीदवार 24 सितंबर को सुबह 11 बजे तक अपनी पसंद सबमिट कर सकते हैं। राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट का नतीजा 25 सितंबर को घोषित किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें अलॉट होंगी, वे 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक अपने अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।

UP NEET UG Counselling 2nd Round Merit List 2026: ऐसे देखें नीट यूजी राउंड 2 की मेरिट लिस्ट

  • सबसे पहले upneet.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UP NEET UG Counselling 2nd Round Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

इस बात का ध्यान रखें

अगर कोई उम्मीदवार राउंड 2 में मिली सीट पर एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी पूरी सिक्योरिटी डिपॉजिट जब्त कर ली जाएगी। ऐसे उम्मीदवार सिक्योरिटी की रकम दोबारा जमा करने के बाद ही काउंसलिंग के तीसरे राउंड में शामिल हो सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग का बदला हुआ शेड्यूल ध्यान से देखें और तय समय-सीमा के अंदर चॉइस-फिलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article