एजुकेशन

जारी हुआ बीएसएफ एएसआई, स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की, bsf.gov.in पर करें डाउनलोड

BSF ASI, Stenographer, Head Constable Answer Key 2026 Released: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (HC) मिनिस्टीरियल परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

BSF ASI, Stenographer, HC Answer Key 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें बीएसएफ, स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर की

BSF ASI, Stenographer, Head Constable Answer Key 2026 Released: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (HC) मिनिस्टीरियल परीक्षा 2024 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आंसर की पर ऑब्जेक्शन के लिए लिंक आज यानी 21 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे ओपन कर दिया गया है। वहीं आंसर की पर ऑब्जेक्शन की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2026 को रात 11:55 बजे तक है।

बीएसएफ ASI, स्टेनोग्राफर और HC परीक्षा कब हुई थी

बता दें बीएसएफ एएसआई, स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा 2026, 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 के बीच हुई थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

BSF ASI, Stenographer, Head Constable Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

सबसे पहले bsf.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर जाकर BSF ASI, Stenographer And Head Constable Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।

आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव करें।

BSF ASI, Stenographer, Head Constable Result 2026: कब आएगा रिजल्ट

बीएसएफ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्टेनोग्राफर और हेड कॉन्स्टेबल (HC) मिनिस्टीरियल के रिजल्ट की बात करें तो आंसर की पर ऑब्जेक्शन का निपटारा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। इसके एक से दो दिन के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि अभी बीएसएफ एएसआई, स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल के रिजल्ट की तारीख का कोई ऐलान नहीं किया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article