एजुकेशन

PSEB 8TH Result 2025 Topper: पंजाब बोर्ड 8वीं में पुनीत वर्मा ने किया टॉप, 97.3 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

PSEB 8TH Result 2025 Topper: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Image

PSEB 8th Result 2025

PSEB 8th Class Result 2025 Topper: पीएसईबी 8वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 8वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 4 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और result.indiaresults.com पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वहीं, एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको 'PB8' टाइप करके 5676750 पर भेजना होगा। बता दें कि पीएसईबी 8वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट (Punjab Board 8th Topper List 2025) भी जारी की गई है।

PSEB Punjab Board Class 8th Topper 2025: पुनीत वर्मा ने मारी बाजी

जारी सूचना के अनुसार, पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में पुनीत वर्मा ने टॉप किया है। उन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल करके नया रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, फरीदकोट के कोट सुखिया स्थित संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नवजौत कौर 100 प्रतिशत लाकर दूसरे स्थान पर रहीं। जबकि, अमृतसर के गुरु नानक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चन्नन की छात्रा नवजोत कौर ने 99.83 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। बता दें कि इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा में 97.30 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सभी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download PSEB 8th Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर पीएसईबी कक्षा 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB 8th Class Result 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 19 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article