एजुकेशन

NEET UG Counselling 2026: MCC ने जारी किया काउंसलिंग वीडियो ट्यूटोरियल, रजिस्ट्रेशन से पहले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा छात्रों की सहायता के लिए एक वीडियो ट्यूटोरियल शेयर किया गया है, जिसमें उन्हें काउंसलिंग से संबंधित सारी जानकारी सरल और स्पष्ट रूप से दी गई है।

Image

MCC ने जारी किया काउंसलिंग वीडियो ट्यूटोरियल (Photo - AI)

NEET UG Counselling 2026: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले अभ्यर्थियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। छात्रों की सहायता के लिए एमसीसी ने एक विशेष वीडियो ट्यूटोरियल जारी किया है, जिसे काउंसलिंग में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी गई है। एमसीसी द्वारा जारी इस ट्यूटोरियल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया से अवगत कराना है, ताकि आवेदन के दौरान उनसे किसी भी प्रकार की तकनीकी या मानवीय चूक न हो। इस वीडियो में रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी विस्तृत जानकारी बहुत ही सरल तरीके से शेयर किया गया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी एक नोटिस जारी किया गया है।

काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी बेहद आसान

एमसीसी की इस पहल से नीट यूजी 2026 के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का पूरा वर्कफ्लो समझने में काफी मदद मिलेगी। यदि छात्र रजिस्ट्रेशन की शुरुआत से पहले पूरी प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लेते हैं, तो वे फॉर्म भरते समय होने वाली आम गलतियों से बच सकेंगे। इसके अतिरिक्त, कमेटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपना आवेदन सबमिट करने से पहले 'MCC UG Information Bulletin' में दिए गए सभी नियमों, पात्रता शर्तों और दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। ऐसा करने से अंतिम समय पर होने वाली किसी भी तरह की हड़बड़ी और परेशानी से बचा जा सकेगा।

24x7 टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी

काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए एमसीसी ने अपनी सहायता प्रणाली को भी मजबूत किया है। एमसीसी द्वारा छात्रों के लिए काउंसलिंग से पहले ही एक टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी किया गया है, जो सुबह 9 से 5 के लिए नहीं बल्कि 24x7 छात्रों की सहायता करेगा। काउंसलिंग को लेकर किसी भी प्रकार के संदेह और शंकाओं के समाधान के लिए उम्मीदवारों को अपनी शिकायत या प्रश्न आधिकारिक ईमेल आईडी mcc2026@gov.in पर भी भेज सकते हैं। एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि ईमेल करते समय या हेल्पलाइन पर बात करते समय उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र (Application) से जुड़ी आवश्यक जानकारी अवश्य साझा करें, ताकि सहायता टीम समस्या का त्वरित और सटीक समाधान निकाल सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article