SBI Clerk Prelims Admit Card 2026 Released: एसबीआई क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Clerk Prelims Admit Card 2026) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर डाउनलवोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Exam Date 2026: कब होगी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा
बता दें एसबीआ क्लर्क भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 और 27 सितंबर 2026 को होगी। इस भर्ती के जरिए जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI Clerk Prelims Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SBI Clerk Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का एड्रेस
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कुल इतने पदों पर होगी भर्ती
बता दें एसबीआई क्लर्क के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए रेगुलर पदों के कुल 7680 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Categor) के लिए 3253, ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 1716, अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए 1114, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 837 और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के 760 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
