एजुकेशन

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की लास्ट डेट करीब, अपने पसंद के कॉलेज का ऐसे करें चयन

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: देश के विभिन्न एम्स में बीएससी नर्सिंग ऑनर्स कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है और चॉइस फिल करने की अंतिम डेट करीब है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी करें।

Image

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026 (Photo - AI)

AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल विभिन्न एम्स में बीएससी नर्सिंग (ऑनर्स) कोर्स 2026 में दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया की आधिकारिक शुरुआत हाल-फिलहाल के दिनों में शुरू कर दी है। प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार काउंसलिंग में हिस्सा लेकर अपनी पसंद के एम्स कॉलेजों का चयन कर सकते हैं। बता दें कि चॉइस फिल करने की अंतिम डेट नजदीक आ गई है, तो अभी तक जिन उम्मीदवारों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वह जल्द इसे पूरा करे।

मेडिकल क्षेत्र में सरकारी संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि तय समय सीमा के भीतर विकल्प चुनना और उन्हें लॉक करना अनिवार्य है, तभी अभ्यर्थी सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को एम्स के आधिकारिक 'कैंडिडेट्स पोर्टल' पर जाना होगा और अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कॉलेजों के विकल्प (Choice Filling) भरने होंगे।

चॉइस फिलिंग का शेड्यूल

एम्स द्वारा जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, राउंड-1 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 6 अगस्त की शाम 5 बजे के बाद चॉइस फिलिंग की विंडो बंद कर दी जाएगी। इसके बाद बोर्ड अभ्यर्थियों की ऑल इंडिया रैंक (मेरिट), कैटेगरी और उनके द्वारा भरे गए प्राथमिकताओं के आधार पर प्रथम चरण की सीटों का आवंटन करेगा।

आसान स्टेप्स में ऐसे करें चॉइस फिलिंग

स्टेप 1 - सबसे पहले एम्स (AIIMS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर मौजूद काउंसलिंग/कैंडिडेट्स पोर्टल लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करें।

स्टेप 3 - अपना Candidate ID और Password दर्ज कर डैशबोर्ड पर जाएं।

स्टेप 4 - पोर्टल पर उपलब्ध अलग-अलग एम्स संस्थानों की 'सीट मैट्रिक्स' को ध्यान से देखें।

स्टेप 5 - अपनी पसंद और सहूलियत के अनुसार एम्स कॉलेजों को अपनी पहली, दूसरी और तीसरी प्राथमिकता के क्रम में चुनें।

स्टेप 6 - सभी पसंदीदा विकल्प भरने के बाद Choice Lock विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 7 - अंत में भरे गए विकल्पों का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

काउंसलिंग के दौरान इन मुख्य बातों का रखें ध्यान

समय सीमा - 6 अगस्त 2026 शाम 5 बजे के बाद किसी भी स्थिति में नया विकल्प नहीं जोड़ा जा सकेगा।

ऑटो लॉक सुविधा - यदि कोई छात्र समय रहते अपनी चॉइस को लॉक करना भूल जाता है, तो सिस्टम नोटिफिकेशन के अनुसार चुने गए विकल्प अपने आप अंतिम समय पर लॉक हो जाएंगे।

कोई बदलाव नहीं - एक बार चॉइस लॉक हो जाने के बाद उसमें किसी भी तरह का संशोधन या बदलाव संभव नहीं होगा।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने अंक और रैंक के आधार पर विभिन्न एम्स संस्थानों में खाली सीटों का अच्छी तरह विश्लेषण कर लें। प्राथमिकताओं का क्रम बहुत सोच-समझकर तय करें, ताकि आवंटन के समय आपको आपकी पसंद के अनुसार संस्थान मिल सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article