टीवी मसाला

Bigg Boss 20: आसिफ खान और लव गिल के वायरल मुमेंट्स पर आया पत्नी का रिएक्शन, बोली- बस बहुत हुआ...

Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Post Viral: 'बिग बॉस 20' में आसिफ खान और लव गिल के कई ऐसे मुमेंट्स वायरल हुए, जिसने लोगों के मन में सवाल खड़े किये। अब इसपर एक्टर की पत्नी का रिएक्शन आया है।

Image

Bigg Boss 20: लव गिल और आसिफ खान के वायरल मुमेंट्स पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Aasif Khan Wife Post Viral: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। "बिग बॉस 20' में हर कंटेस्टेंट अपनी गेम और अपने अंदाज के लिए सुर्खियों में बना हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आसिफ खान भी चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन हाल ही में वह अपने और लव गिल के वायरल मुमेंट्स के कारण निशाने पर आ गए हैं। बीते शुक्रवार को लव गिल ने आसिफ खान को गले लगाया था, वहीं जब एक्टर जाने लगे तो लव गिल ने उन्हें थामा हुआ था। इससे इतर हाल ही में लाइव फीड से भी लव गिल और आसिफ खान के कई ऐसे मुमेंट्स सामने आए, जिसने लोगों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लव गिल के साथ-साथ आसिफ खान पर भी उंगली उठाई कि वो शादीशुदा होकर किसी से इतनी नजदीकियां कैसे बढ़ा सकते हैं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: राशन के चक्कर में पलटा गेम, Yung DSA की छिनी लाइफलाइन; जमकर मचा बवाल

आसिफ खान (Aasif Khan) की ट्रोलिंग के बीच अब उनकी पत्नी जेबा का रिएक्शन सामने आया है। आसिफ खान के इंस्टाग्राम एकाउंट से उनकी पत्नी जेबा का एक बयान जारी हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने पति की ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। आसिफ खान की पत्नी जेबा ने बयान में कहा, "आसिफ की पत्नी के तौर पर, मुझे लगता है कि दिल से और पूरी सफाई से ये एक बार कहना जरूरी होगा। सभी लोग जो उनके बारे में तरह-तरह की बातें बना रहे हैं। मैं उन चीजों पर बात कर रही हूं जो शो से जुड़े उनके मुमेंट्स पर आधारित है और इसकी वजह से हमारी शादी पर सवाल खड़ा कर रही है। कृप्या 24*7 चलने वाली लाइवफीड पर ध्यान दें, न कि उन क्लिप्स पर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपने देखा होगा कि वह कई बार मेरे बारे में, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं। आप उसमें एक पति को देख पाएंगे जो कि कुछ सेकंड के वीडियो नहीं बयां कर पाएंगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए गौहर-साजिद, Rhiti Tiwari को लताड़ते हुए 'इनसिक्योर' का दिया टैग

    आसिफ खान (Aasif Khan) की पत्नी ने अपने बयान में आगे कहा, "हमारा रिश्ता बहुत सुरक्षित है, हमारी समझ बहुत मजबूत है और यहां बताने के लिए या न्यायित ठहराने के लिए कुछ भी नहीं है। हर कोई घर में गेम खेल रहा है, उन्हें खेलने दें। लेकिन किसी की गेम को उनकी शादी और कैरेक्टर पर जजमेंट के लिए इस्तेमाल न करें। तो सभी के लिए जो भी आसिफ को और उनके सफर को देख रहे हैं, आप अपने आप उस इंसान को देखें और उस चीज के लिए सपोर्ट करें जो वो सच में हैं। कुछ क्लिप्स केवल एक कहानी बना सकती हैं। वो सच को दोबारा नहीं लिख सकतीं।" आसिफ खान की पत्नी ने ये बयान साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "बस बहुत हुआ।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article