England Playing XI: टी20 में श्रीलंका के खिलाफ सूपड़ा साफ करने वाली इंग्लैंड टीम अब वनडे फॉर्मेट में दम दिखाएगी। 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होने जा रहा है जो 27 सितंबर तक चलेगा। पहला मुकाबला डरहम में खेला जाएगा और इसके लिए हमेशा की तरह इंग्लैंड ने 24 घंटे पहले अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड की टीम हैरी ब्रूक के नेतृत्व में उतरेगी। सलामी बल्लेबाज के तौर पर टॉम बेंटेन और बेन डकेट की जोड़ी मैदान में उतरेगी। तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमश: जो रूट और हैरी ब्रूक खेलते नजर आएंगे। विकेटकीपर की भूमिका जोस बटलर के पास है जबकि इस प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड ने दो ऑलराउंडर विल जैक्स और जेमी ओवर्टन को शामिल किया है। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी युवा रेहान अहमद के कंधों पर होगी जबकि टीम 3 प्रमुख तेज गेंदबाज गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग के साथ उतरेगी।
श्रीलंका वनडे सीरीज का कार्यक्रम (SL vs ENG Schedule)
श्रीलंका-इंग्लैंड पहला वनडे- 22 सितंबर
श्रीलंका-इंग्लैंड दूसरा वनडे- 24 सितंबर
श्रीलंका-इंग्लैंड तीसरा वनडे- 27 सितंबर
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत A का चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला, पडिक्कल और सुदर्शन पर निगाहें
पहला मुकाबला डरहम में, दूसरा मुकाबला लीड्स और तीसरा और आखिरी मुकाबला ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। पहले दो मुकाबले भारतीय समयनुसार शाम 5 बजे जबकि तीसरा मुकाबला शाम 3 बजे खेला जाएगा। इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
