एजुकेशन

CTET Exam 2023: CBSE सीटेट परीक्षा आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 23, 2023, 08:15 PM IST

CTET Response Sheet, Answer Key 2023: पेपर 1 और पेपर 2 के लिए CTET आंसर की 2023 के साथ साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर रिस्पॉन्स शीट भी चेक कर सकते हैं।

Image

सीटेट आंसर की के साथ जारी हुई रिस्पॉन्स शीट

CTET Response Sheet, Answer Key 2023: सीबीएसई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी के लिए रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी गई है। सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी दिसंबर सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर रिस्पॉन्स शीट भी चेक कर सकते हैं। बता दें, बोर्ड ने पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए रिस्पॉन्स शीट जारी की है।

सीबीएसई ने आज 14 फरवरी, 2023 को सीटीईटी आंसर की के साथ रिस्पॉन्स शीट जारी की। सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी दिसंबर सत्र की परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थी अब संदेह होने पर किसी भी सवाल के लिए आपत्ती कर सकते हैं। यदि आपत्ती सही पाई जाएगी, तो बोर्ड फीस को रिफंड कर देगा और परीक्षार्थियों द्वारा उठाए गए सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा।

CTET Exam Date 2022 - सीटेट परीक्षा 2022

सीबीएसई ने सीटीईटी 2023 परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की थी। उम्मीदवार जो सीटीईटी पेपर 1 और सीटीईटी पेपर 2 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे जल्द ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट दोनों देख सकेंगे।

सीटीईटी उत्तर कुंजी 2023 - सीबीएसई सीटीईटी रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सीधे इस लिंक पर जाएं — CTET Answer Key 2023 Response sheets

बता दें, उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति के लिए 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इन आपत्तियों को 17 फरवरी दोपहर 12.00 बजे तक उठाया जा सकता है। आपत्ति खिड़की बंद होने के बाद, सीबीएसई आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी अंतिम उत्तर कुंजी और सीटीईटी परिणाम जारी करने की दिशा में काम करेगा। आधिकारिक अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article