एजुकेशन

CBSE 12th Geography Paper Analysis: NCERT से आए सभी सवाल, जानें कैसा रहा जियोग्राफी 12वीं का पेपर

CBSE Board 12th Geography Paper Analysis: सीबीएसई बोर्ड 12वीं जियोग्राफी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। जियोग्राफी का पेपर 5 सेक्शन में बांटा गया था। छात्रों का कहना है कि पूरा पेपर NCERT Syllabus के अंदर से ही आया है।

Image

CBSE 12th Geography का पेपर एनालिसिस

Photo : iStock

CBSE Board 12th Geography Paper 2024: सीबीएसई बोर्ड 12वीं जियोग्राफी की परीक्षा सफलतापूर्वक खत्म हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन आज यानी 29 फरवरी 2024 को किया गया। 12वीं जियोग्राफी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। छात्रों ने बताया कि जियोग्राफी का पेपर पूरी तरह NCERT सिलेबस के अंदर से आया था।

सीबीएसई 12वीं जियोग्राफी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 तक आयोजित की गई। पेपर का पहला सेक्शन बहुविकल्पीय सवालों (MCQs Question) का था। वहीं, दूसरा और तीसरा सेक्शन शॉर्ट आंसर टाइप सवालों के लिए था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों को यह पेपर आसान लगा है। आइए पेपर एनालिसिस विस्तार से देखते हैं।

CBSE 12th Geography का पेपर कैसा था?

सीबीएसई बोर्ड जियोग्राफी का पेपर कुल 5 सेक्शन में बंटा था। इसमें कुल 30 सवाल पूछे गए थे। सवालों को बहुविकल्पीय, शॉर्ट आंसर क्वेश्चन और लॉन्ग आंसर क्वेश्चन में बांटा गया था। छात्रों का कहना है कि पूरा पेपर NCERT Syllabus के अंदर से ही आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्रों को पूरा पेपर आसान लगा है।

मैपिंग सेक्शन में उलझे छात्र

सीबीएसई बोर्ड 12वीं जियोग्राफी की परीक्षा में आखिरी सेक्शन मैपिंग का था। इसमें मैपिंग से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सेक्शन में छात्रों को थोड़ी परेशानी हुई है। हालांकि, MCQs सेक्शन को छात्रों ने आसान बताया है। वहीं, लॉन्ग क्वेश्चन का आंसर 120 से 150 शब्दों में लिखना था।

CBSE 12वीं की अगली परीक्षाएं

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से जारी डेटशीट के अनुसार, कक्षा 12वीं के लिए 1 मार्च को ऑप्शनल सब्जेक्ट योगा का पेपर होगा। इसके बाद 4 मार्च 2024 को फिजिक्स और 5 मार्च 2024 को Hindustani Music Vocal का पेपर है। बता दें कि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल 2024 को खत्म होंगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article