CBSE Board Class 10th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम (CBSE Board 10th Result) सूचना है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। बीते वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं के नतीजे 13 मई को जारी (CBSE Board Class 10th Result) हुए थे। वहीं 2023 में 12 मई और 2022 में 22 जुलाई को रिजल्ट की घोषणा की गई थी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी रिजल्ट का ऐलान मई के दूसरे सप्ताह तक कर दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट
CBSE Board 10th Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
बता दें इस बार सीबीएसी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 24.12 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए इस लिंक पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
CBSE Board Class 10th Result: यहां चेक करें रिजल्ट
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
How To Chec CBSE Board Class 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
CBSE Class 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना Roll Number और DOB दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपनी मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CBSE Board 10th Result: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम (Student Name)
- रोल नंबर (Roll Number)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- स्कूल का नाम (School Name)
- स्कूल कोड (School Code)
- रिजल्ट का स्टेटस (Result)
- कुल मार्क्स (Total Marks)
- कुल प्राप्तांक
- पास पर्सेंटेज (Pass Percentage)
- डिवीजन (Division)
ध्यान रहे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अभी कक्षा 10वीं के रिजल्ट के डेट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
