स्पोर्ट्स

Asian Games 2026 Day 4 India Full Schedule: एशियन गेम्स में खुल सकता है गोल्ड का खाता, जानें कैसा रहेगा भारत के पूरे दिन का कार्यक्रम

Asian Games 2026 Day 4 India Full Schedule: मंगलवार को भारत के गोल्ड मेडल का खाता खुल सकता है। क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर की टीम गोल्ड डिफेंड करने श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी। इसके अलावा बैडमिंटन और बॉक्सिंग सहित अन्य खेलों में भी भारतीय दावेदारी पेश करेंगे।

Image

एशियन गेम्स का कार्यक्रम (साभार-X)

Asian Games 2026 Day 4 India Full Schedule: 20वें एशियन गेम्स में सोमवार को भी भारत के गोल्ड मेडल का खाता नहीं खुला। तीसरे दिन भारत ने 4 मेडल अपने नाम किए और इस तरह भारत के नाम अब 6 मेडल हो गए हैं और अंक तालिका में वह 12वें पोजीशन पर है। भारत के नाम अब तक 4 सिल्वर और दो ब्रोंज मेडल हैं। एक मेडल भारत ने एमएमए में जीता है जबकि बाकी 5 मेडल शूटिंग से आए हैं। मंगलवार के दिन भारत के गोल्ड का खाता खुल सकता है, क्योंकि क्रिकेट में भारत और श्रीलंका की टीम फाइनल में भिड़ने वाली है। मंगलवार यानी 22 सितंबर को भारत कई खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा। क्रिकेट से लेकर बैडमिंटन और बॉक्सिंग में भारतीय दल अपना जोर आजमाएंगे। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है। सभी समय भारतीय समयानुसार दिए गए हैं।

कलात्मक जिम्नास्टिक:

महिला क्वालिफिकेशन (वॉल्ट): प्रणति नायक - सुबह 10:30 बजे।

बैडमिंटन:

महिला टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान - सुबह 6:00 बजे।

पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान - सुबह 11:30 बजे।

मुक्केबाजी:

पुरुष 55 किग्रा, अंतिम 32 दौर: जदुमणि सिंह मांडेंगबाम बनाम थापा चंद्र बहादुर - दोपहर 1:30 बजे से।

महिला 51 किग्रा, अंतिम 32 दौर: साक्षी बनाम आइरा विलागास - सुबह 8:30 बजे से।

क्रिकेट:

महिला फाइनल: भारत बनाम श्रीलंका - सुबह 10:30 बजे।

ई-स्पोर्ट्स:

ई-फुटबॉल, ग्रुप एफ मैच-एक: डेनियल पटेल और चिन्मय साहू - सुबह 5:30 बजे।

घुड़सवारी:

इवेंटिंग टीम (ड्रेसाज): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा - सुबह 5:45 बजे से।

इवेंटिंग व्यक्तिगत (ड्रेसाज): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा - सुबह 5:45 बजे से।

इवेंटिंग टीम (शो जंपिंग): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा - दोपहर 12:00 बजे से।

इवेंटिंग व्यक्तिगत (शो जंपिंग): आशीष लिमये, फवाद मिर्जा और अर्जन नागरा - दोपहर 12:00 बजे से।

तलवारबाजी:

पुरुष फॉयल व्यक्तिगत, पूल चरण: सचिन और सनासम हेमाश सिंह - सुबह 6:30 बजे से।

महिला एपी व्यक्तिगत, पूल चरण: तनिशा खत्री और मितवा चौधरी - सुबह 8:15 बजे से।

पुरुष फॉयल, राउंड ऑफ 32 (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह - सुबह 10:00 बजे से।

महिला एपी, राउंड ऑफ 32 (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी - सुबह 10:20 बजे से।

पुरुष फॉयल, राउंड ऑफ 16 (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह - सुबह 11:20 बजे से।

महिला एपी, राउंड ऑफ 16 (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी - सुबह 11:20 बजे से।

पुरुष फॉयल क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह - दोपहर 12:00 बजे से।

महिला एपी क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी - दोपहर 12:00 बजे से।

पुरुष फॉयल सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह - दोपहर 1:50 बजे से।

महिला एपी सेमीफाइनल (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी - दोपहर 2:30 बजे से।

पुरुष फॉयल फाइनल (क्वालिफाई करने पर): सचिन और सनासम हेमाश सिंह - दोपहर 3:10 बजे से।

महिला एपी फाइनल (क्वालिफाई करने पर): तनिशा खत्री और मितवा चौधरी - दोपहर 3:50 बजे से।

हॉकी:

पुरुष टीम, पूल ए: भारत बनाम श्रीलंका - दोपहर 3:30 बजे।

कबड्डी:

पुरुष टीम, ग्रुप ए: भारत बनाम दक्षिण कोरिया - सुबह 7:15 बजे।

कराटे:

पुरुष कुमिते (84 किग्रा), सेमीफाइनल: चेतन भट्ट - सुबह 7:35 बजे।

महिला कुमिते (55 किग्रा), अंतिम 16 दौर: अलीशा बनाम कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी (इंडोनेशिया) - सुबह 9:20 बजे से।

सॉफ्ट टेनिस:

महिला एकल: आध्या तिवारी बनाम अलीशा जिग्लर - सुबह 5:30 बजे।

पुरुष एकल: जय मीणा बनाम हुसैन अरैन - सुबह 7:00 बजे।

पुरुष एकल: आर्यन ठाकुर बनाम बोल्ड-एर्डेने अल्तांगेरेल - सुबह 9:30 बजे।

महिला एकल: आध्या तिवारी बनाम कैनात शालवानी - सुबह 10:30 बजे।

पुरुष एकल: आर्यन ठाकुर बनाम पो-यी चेन - दोपहर 12:00 बजे।

सेपकटेकरा

पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत बनाम मलेशिया - सुबह 5:30 बजे।

तैराकी:

पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल, फाइनल बी: आर्यन नेहरा - सुबह 7:29 बजे।

पुरुष चार गुणा 100 मीटर मेडले रिले, हीट-2: रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास और आकाश मणि - सुबह 8:05 बजे।

पुरुष 100 मीटर मेडले रिले, फाइनल (क्वालिफाई करने पर): रोहित बेनेडिक्शन, दानुश सुरेश, ऋषभ दास और आकाश मणि - दोपहर 2:55 बजे।

निशानेबाजी:

10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम, क्वालिफिकेशन: पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन - सुबह 6:15 बजे।

पुरुष स्कीट, व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा, दूसरा दिन: अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल और मैराज अहमद खान - सुबह 6:30 बजे से।

महिला स्कीट, व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा, दूसरा दिन: परिनाज धालीवाल, रायजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान - सुबह 6:30 बजे से।

एयर राइफल मिश्रित टीम, फाइनल: पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन - सुबह 8:25 बजे।

टेबल टेनिस:

महिला टीम, अंतिम 16 दौर: भारत बनाम थाईलैंड - सुबह 6:30 बजे।

पुरुष टीम, अंतिम 16 दौर: भारत बनाम प्रतिद्वंद्वी का निर्धारण होना बाकी - सुबह 9:00 बजे।

वुशु:

महिला नानक्वान एवं नानदाओ, फाइनल: हंजाबाम लंगलेंटोम्बी देवी - सुबह 6:29 बजे।

महिला सांडा 60 किग्रा, क्वार्टर फाइनल: रोशिबिना देवी - दोपहर 2:30 बजे से।

पुरुष सांडा 56 किग्रा, क्वार्टर फाइनल: आर्यन - दोपहर 2:30 बजे से।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article