एजुकेशन

BPSC School Teacher DV 2023: बीपीएससी स्कूल टीचर दस्तावेज सत्यापन का नोटिस जारी, तैयार कर लें ये डॉक्यूमेंट्स

BPSC School Teacher DV 2023, BPSC School Teacher Document Verification 2023 Dates Out: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल टीचर भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीख आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर घोषित कर दी है। अभ्यर्थी यहां सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC School Teacher DV 2023

Photo : iStock

BPSC School Teacher DV 2023, BPSC School Teacher Document Verification 2023 Dates Out: बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (BPSC School Teacher Document Verification 2023) की तारीख घोषित कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर बीपीएससी स्कूल टीचर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का नोटिस चेक कर सकते हैं।

BPSC School Teacher DV 2023 Date: तैयार रखें डॉक्यूमेंट्स

आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के शामिल अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4 सितंबर से 12 सितंबर तक किया जाएगा। इसके लिए सभी मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रवेश पत्र और सभी प्रमाण पत्र की दो कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।

BPSC School Teacher Exam 2023: कब आएगा रिजल्ट

बिहार स्कूल टीचर परीक्षा का आयोजन 24 अगस्त, 25 अगस्त और 26 अगस्त को किया गया। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 1 सितंबर को जारी की गई थी। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

BPSC School Teacher Result 2023: इतने नंबर जरूरी

बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को कम से कम 40% अंक हासिल करना होगा। वहीं, बीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 36.5%, ईबीसी को 34% और एससी/एसटी को 32% न्यूनतम अर्हता अंक प्राप्त करना जरूरी है।

BPSC School Teacher Recruitment 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी स्कूल टीचर परीक्षा के माध्यम से कुल 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, प्राइमरी टीचर के 79943 पद, टीजीटी के 32916 पद और पीजीटी के 57602 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article